MS Dhoni Latest Video : भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) के सफलतम कप्तानों में शुमार रहे एमएस धोनी (Mahendra Singh Dhoni) इस समय सिर्फ आईपीएल में खेलते हैं। अभी वह अपने घर रांची में हैं। शनिवार को धोनी जब झारखण्ड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पहुंचे तो अपने फार्म हाउस (MS Dhoni Farm House) की सब्जी भी लेकर पहुंचे। जैसा आप जानते हो कि धोनी अपने फार्म हाउस में खेती भी करते हैं।
MS Dhoni Latest Video : एमएस धोनी का वीडियो पर फोटो बजाज सुमित कुमार के सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया गया। इसमें उन्होंने धोनी का शुक्रिया भी अदा किया, क्योंकि वह अपने फार्म हाउस की ताजा सब्जी (भिंडी) लेकर पहुंचे थे।
आपको बता दें कि धोनी खाली समय में खेती करते हैं, उनके ट्रेक्टर चलाते हुए भी वीडियो वायरल हुआ था। अभी कुछ दिन पहले उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने उनके घर आई बकरियों की वीडियो भी शेयर की थी, वो वीडियो भी इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थी।
यह भी देखें – पाकिस्तानी महिला क्रिकेटर से छेड़छाड़, PCB ने कोच को किया निलंबित, जाने पूरा मामला
View this post on Instagram

यह भी देखें – IPL Latest News: आईपीएल 2 अलग अलग स्तरों में होना चाहिए, पंजाब किंग्स के सह मालिक ने रखी अपनी राय
Mahendra Singh Dhoni : भारतीय टीम को जिताए 2 वर्ल्डकप
महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था, उन्होंने सन्यास की घोषणा कर दी थी। वह भारत (Team India) के सबसे सफलतम कप्तानों में शुमार किए जाते हैं, क्योंकि वह एकलौते कप्तान रहे जिन्होंने आईसीसी की सभी बड़ी ट्रॉफियां भारत को जिताई। 2007 में टी20 वर्ल्डकप और 2011 में वर्ल्डकप भारत ने धोनी की कप्तानी में ही जीता था।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।