MS Dhoni Launch Mercedes Car: कार लांच इवेंट में धोनी ने कहा, कमाई सबसे पहले अपने माता पिता को देनी चाहिए फिर…
MS Dhoni on Investments: सीएसके कप्तान (CSK Captain) महेंद्र सिंह धोनी मुंबई में मर्सिडीज़ बेन्ज़ इक्यूबी (Benz EQB India New Car) की…

MS Dhoni on Investments: सीएसके कप्तान (CSK Captain) महेंद्र सिंह धोनी मुंबई में मर्सिडीज़ बेन्ज़ इक्यूबी (Benz EQB India New Car) की लॉन्चिंग में पहुंचे, उन्होंने ही इस लग्जरी कार की लॉन्चिंग की। उन्होंने गाड़ी के साथ धांसू अंदाज में स्टेज पर एंट्री ली। इस दौरान उन्होंने स्टेज पर कई सवालों के जवाब दिए, और एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने एक प्यारा और महत्वपूर्ण सन्देश दिया।
धोनी का एक वीडियो आया, जिसमे वह लॉन्चिंग के दौरान सवालों का जवाब दे रहे हैं। इस दौरान वह एक सवाल का जवाब देते हुए इन्वेस्टमेंट को लेकर सलाह देते हैं। लेकिन इन्वेस्टमेंट से पहले अपने परिवार का ख्याल भी रखना चाहिए। धोनी वीडियो में कह रहे हैं कि जब आप कमाना शुरू करें तो सबसे पहले अपने माता पिता को दें।
MS Dhoni on Investment: जब कमाने लगो तो सबसे पहले माता पिता को दो- MS Dhoni
महेंद्र सिंह धोनी वीडियो में बता रहे हैं कि उनके पास पहले कई कार हैं तो इस सवाल का जवाब तो मैं आपको सही तरीके से नहीं दे सकता, लेकिन खुश हूं कि मैंने अपनी पहली लग्जरी कार खरीदी। आप जब कमाना शुरू करते हैं तो सबसे पहले आपको अपने माता पिता को देना चाहिए, फिर इससे निकलना चाहिए। माता पिता को सैलरी देना कभी बंद नहीं करना चाहिए, लेकिन हाँ अगर आप इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं तो आप प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करें। प्रॉपर्टी के साथ आप शेयर मार्किट में भी इन्वेस्ट कर सकते हैं ताकि और पैसे बने।
Golden Words From MS Dhoni#MSDhoni𓃵 #dhoni #CSK #ipl2023 #ipl #cricket #mumbai #INDvsBAN pic.twitter.com/9IXFby6mON
— Shivam शिवम (@shivamsport) December 4, 2022
MS Dhoni T10 League: धोनी ने टी10 लीग को लेकर दी थी बड़ी सलाह, अगले साल से खुद भी खेल सकते हैं लीग
CSK Captain 2023: कौन होगा MS Dhoni के बाद चेन्नई का अगला कप्तान
एमएस धोनी के आईपीएल करियर की बात करें तो उनकी कप्तानी में टीम चार बार चैंपियन बनी, जबकि 2 सीजन तो टीम बैन लगने के कारण खेली नहीं थी। सीएसके ने साल 2010, 2011, 2018 और 2021 में खिताब जीता। हालाँकि पिछले सीजन धोनी ने कप्तानी जडेजा को सौंपी, लेकिन जडेजा के साथ पूरी टीम के फ्लॉप प्रदर्शन के बाद धोनी ने कप्तानी वापस ली। धोनी अब इस सीजन भी कप्तान के रूप में शुरू करेंगे, लेकिन उनका एक बड़ा लक्ष्य सीजन जीतने के साथ अगले सीजन के लिए कप्तान चुनना होगा।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।