IPL 2023: पंजाब किंग्स ने पूर्व स्पिनर सुनील जोशी को बनाया अपना स्पिन गेंदबाजी कोच, खेल चुके हैं 84 इंटरनेशनल मैच- Check Out
IPL 2023: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने पूर्व भारतीय स्पिनर सुनील जोशी (Sunil Joshi) को इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (Indian Premier League…

IPL 2023: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने पूर्व भारतीय स्पिनर सुनील जोशी (Sunil Joshi) को इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (Indian Premier League 2023) से पहले अपनी टीम का स्पिन गेंदबाजी कोच बनाया है। इसकी जानकारी फ्रेंचाइजी ने सोमवार को ट्वीट करते हुए दी है। 1996 में डेब्यू करने वाले स्पिनर जोशी ने अपने करियर में भारत के लिए 15 टेस्ट और 69 वनडे यानी की 84 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। साथ ही उनके नाम 41 और 69 विकेट भी दर्ज हैं। क्रिकेट की खबरों के लिए Hindi.InsideSport.In को फॉलो करें।
We are excited to announce that former Indian left-arm spinner Sunil Joshi has been appointed as Punjab Kings Spin Bowling Coach. 🤩#SherSquad, let’s give him a warm welcome! 🙏🏽#SaddaPunjab #PunjabKings #SunilJoshi @SunilJoshi_Spin pic.twitter.com/MN459TEuK5
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) January 16, 2023
IPL 2023: पंजाब किंग्स ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर को बल्लेबाजी कोच के तौर पर नियुक्त किया था। पिछले सीजन में खराब प्रदर्शन के बाद ट्रेवर बेलिस को अनिल कुंबले की जगह टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया था।

चयन समिति का हिस्सा रह चुके हैं सुनील जोशी
जोशी आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के लिए खेले थे। वहीं जोशी भारतीय पुरुष टीम के चयनकर्ता भी रह चुके हैं, साल 2022 में चेतन शर्मा ने उनकी जगह ली थी। साथ ही वो 2022 में टी20 विश्व कप के बाद बीसीसीआई में हुए बदलाव से पहले तक चयन समिति का हिस्सा बने रहे।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।