India Cricket schedule 2022: तारीख और वेन्यू का हुआ ऐलान, भारत में होगी ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका सीरीज: Check Full Fixtures
India Cricket schedule 2022: सितम्बर में ऑस्ट्रेलिया भारत का दौरा (Australia Tour of India 2022) करेगी। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका भारत दौरे…

India Cricket schedule 2022: सितम्बर में ऑस्ट्रेलिया भारत का दौरा (Australia Tour of India 2022) करेगी। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका भारत दौरे (South Africa Tour of India 2022) और टी20 और वनडे सीरीज खेलेगी। बीसीसीआई (BCCI) ने दोनों देशों के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज का पूरा शेड्यूल जारी किया है। मैचों की तारीख और वेन्यू की जानकारी दी गई है।
टी20 वर्ल्डकप से पहले ऑस्ट्रेलिया भारत दौरे पर 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। वर्ल्डकप की डिफेंडिंग चैंपियन के साथ वर्ल्डकप से पहले खेलना भारत के लिए मददगार साबित होगा, यहां टीम अपनी तैयारियों को अंतिम रूप भी देगी।
Australia tour of India, 2022 – T20 series : भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज का पूरा शेड्यूल
पहला मैच
- तारीख – 20 सितम्बर, 2022
- स्थान – मोहाली
दूसरा मैच
- तारीख – 23 सितम्बर, 2022
- स्थान – नागपुर
तीसरा मैच
- तारीख – 25 सितम्बर, 2022
- स्थान – हैदराबाद
Take a look at #TeamIndia‘s home series fixture against Australia. 👍#INDvAUS pic.twitter.com/zwNuDtF32R
— BCCI (@BCCI) August 3, 2022
ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद और टी20 वर्ल्डकप से पहले दक्षिण अफ्रीका भी भारत दौरे पर आएगी। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी इसके बाद इतने ही मैचों की वनडे सीरीज आयोजित होगी। वर्ल्डकप से पहले ये सीरीज भारत के लिए तैयारी के लिए अंतिम सीरीज होगी। इस सीरीज का भी पूरा शेड्यूल, तारीख और वेन्यू के साथ जारी हो गया है।
South Africa tour of India, 2022 – T20 series : भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज
पहला मैच
- तारीख – 25 सितम्बर, 2022
- स्थान – थिरुवनंतपुरम
दूसरा मैच
- तारीख – 2 अक्टूबर, 2022
- स्थान – गुवाहाटी
तीसरा मैच
- तारीख – 4 अक्टूबर, 2022
- स्थान – इंदौर
यह भी देखें- India T20 WC Squad: हार्दिक पांड्या को मिलेगा प्रमोशन, दोस्त को हटाकर बनेंगे परमानेंट उपकप्तान
South Africa tour of India, 2022 – ODI series : भारत बनाम दक्षिणा अफ्रीका वनडे सीरीज
पहला मैच
- तारीख – 6 अक्टूबर, 2022
- स्थान – लखनऊ
दूसरा मैच
- तारीख – 9 अक्टूबर, 2022
- स्थान – रांची
तीसरा मैच
- तारीख – 11 अक्टूबर, 2022
- स्थान – दिल्ली
Check out the #INDvSA home series schedule. 👌#TeamIndia | @BCCI | @OfficialCSA pic.twitter.com/jo8zC4hjDq
— BCCI (@BCCI) August 3, 2022
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।