IND vs BAN 3rd ODI: ईशान किशन के तूफानी दोहरे शतक पर कई खिलाड़ियों ने दी प्रतिक्रिया, जानिए किसने क्या कहां-Check Out
IND vs BAN 3rd ODI: टीम इंडिया और बांग्लादेश (IND vs BAN ODI) के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज के तीसरे…

IND vs BAN 3rd ODI: टीम इंडिया और बांग्लादेश (IND vs BAN ODI) के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले (IND vs BAN 3rd ODI) में विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) ने मात्र 131 गेंदों में 210 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली है। किशन के दोहरे शतक के बाद सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) से लेकर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के साथ कई पूर्व खिलाड़ियों उन्हें शुभकामनाएं दी है। सोशल मीडिया के ट्विटर पर पोस्ट करते हुए क्रिकेटरों ने किशन की तारीफ की है। खेल जगत से जुड़ी हर खबर के लिए Hindi.InsideSport.In के साथ जुड़े रहिए।
आपको बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे मैच में ईशान किशन को कप्तान रोहित शर्मा की जगह मौका दिया गया था। जिसके बाद किशन पारी की शुरुआत करने के लिए मैदान पर उतरे थे। किशन ने अपनी इस पारी में मात्र 131 गेंदों में 10 छक्के और 24 चौकों की मदद से 210 रनों की शानदार पारी खेली है। उनकी उनकी पारी पारी के बाद कई क्रिकेटर्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे है और ट्विटर पर पोस्ट करते हुए उन्हें बधाई भी दी रहे है।
𝐑𝐀𝐖𝐖𝐖𝐑 🔥🔥🔥#DoubleCentury 💪 pic.twitter.com/ilC0gANCsp
— Surya Kumar Yadav (@surya_14kumar) December 10, 2022
Outstanding! Well done Ishu 💯💯😘 So so proud of you baby! Well deserved 👏👏 @ishankishan51 pic.twitter.com/r8cjynGEqD
— hardik pandya (@hardikpandya7) December 10, 2022
That’s the way to do it. Brilliant from Ishan Kishan. This is the approach that will do Team India a world of good. #INDvsBAN pic.twitter.com/PepchFwFF1
— Virender Sehwag (@virendersehwag) December 10, 2022
गौरतलब है कि भारतीय टीम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, जासप्रति बुमराह और पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने उन्हें ट्वीट करके शुभकामनाएं दी है। किशन ने इस पारी के साथ अपना नाम दोहरा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों में शामिल कर लिया है। ईशान के यह पारी उनके वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी है।
Just sensational Ishan! Very special innings, well done 👏 @ishankishan51 pic.twitter.com/ekoR6AiFaD
— Jasprit Bumrah (@Jaspritbumrah93) December 10, 2022
Well done boy 👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻congratulations for 210 ❤️❤️❤️ love you brother @ishankishan23 pic.twitter.com/rYXctTeM80
— Mohammad Shami (@MdShami11) December 10, 2022
वहीं मैच की बात करे तो बांग्लादेश टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसल किया था। इसके जवाब में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी थी। वहीं सलामी बल्लेबाज शिखर धवन जल्द ही पवेलियन का रह लौट गए थे। हालांकि ईशान किशन और विराट कोहली ने तीसरे विकेट के लिए काफी लंबी साझेदारी निभाई थी। वहीं विराट कोहली ने भी अपना 72वा शतक पूरा कर लिया है। कोहली ने 91 गेंदों में 2 छक्के और 11 चौकों की मदद से 113 रन बने है।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।