Har Ghar Tiranga Anthem Song: हर घर तिरंगा के एंथम सांग में कोहली, नीरज चोपड़ा, सिंधु, मीरा बाई चानू: Watch Full Song

Har Ghar Tiranga Anthem Song: 75वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2022) के मौके पर भारतीय सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान की पहल…

Har Ghar Tiranga Anthem Song: हर घर तिरंगा के एंथम सांग में कोहली, नीरज चोपड़ा, सिंधु, मीरा बाई चानू: Watch Full Song
Har Ghar Tiranga Anthem Song: हर घर तिरंगा के एंथम सांग में कोहली, नीरज चोपड़ा, सिंधु, मीरा बाई चानू: Watch Full Song

Har Ghar Tiranga Anthem Song: 75वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2022) के मौके पर भारतीय सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान की पहल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं लोगों से अपील की है कि वह 13 से 15 अगस्त के बीच अपनी प्रोफाइल पिक्चर को भी तिरंगे के साथ बदलें और इस अभियान में हिस्सा लें। इसके अलावा पोर्टल के जरिए आप सर्टिफिकेट के लिए भी रजिस्ट्रेशन (Har Ghar Tiranga Certificate Registration) कर सकते हो। इस अभियान का एक एंथम सांग भी रिलीज़ किया गया है, इसमें अमिताभ, आशा भोसले जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ विराट कोहली (Virat Kohli), नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) जैसे खेल सितारें भी नजर आए हैं।

गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा (राष्ट्रिय ध्वज) फहराने के लिए पहल की है। इसका इरादा लोगों में देश प्रेम को मजबूत करना है।

Har Ghar Tiranga Anthem Song: एंथम सांग में Virat Kohli, PV Sindhu, Neeraj Chopra समेत कई खेल सितारें

हर घर तिरंगा के एंथम सांग में आशा भोसले, सोनू निगम गाते हुए नजर आए। अभिताभ बच्चन, जैकी श्रॉफ, अनुष्का शर्मा समेत कई सितारें एंथम सांग में नजर आए। विराट कोहली, नीरज चोपड़ा, पीवी सिंधु, मीरा बाई चानू, हार्दिक पांड्या, लोकेश राहुल, पीटी उषा, मैरी कॉम, पीवी सिंधु आदि खेल सितारें इस एंथम सांग में नजर आए।

यह भी देखें- India T20 WC Squad: हार्दिक पांड्या को मिलेगा प्रमोशन, दोस्त को हटाकर बनेंगे परमानेंट उपकप्तान

Independence Day 2022 : आजादी का अमृत महोत्सव

अभियान के तहत 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त के बीच तिरंगा फहराने वालों को सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। इसके लिए जारी पोर्टल में पहले नागरिकों को रजिस्ट्रेशन (Har Ghar Tiranga Certificate Registration) करवाना होगा।

इस अभियान का उद्देश्य हैं कि लोगों को देश के राष्ट्रीय झंडे के साथ जोड़ा जाए, लोगों में देश प्रेम और मजबूत किया जाए। हर घर तिरंगा के तहत देशवासी अपने अपने घरों पर तिरंगा लहराएंगे, नागरिकों से अपनी प्रोफाइल पिक्चर, डीपी आदि को भी तिरंगे में बदलने की अपील की गई है।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Share This: