CWG 2022: भारतीय पहलवान Bajrang Punia ने जीता गोल्ड मेडल, कनाडा के खिलाड़ी को फाइनल में किया चित
CWG 2022: भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games 2022) में पुरूषों की…

CWG 2022: भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games 2022) में पुरूषों की फ्रीस्टाइल 65 किग्रा स्पर्धा के फाइनल में कनाडा के लाचलान मैकनील को 9-2 से हराकर अपना खिताब बरकरार रखा। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in
तोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता बजरंग ने इंग्लैंड के जॉर्ज रैम पर तकनीकी श्रेष्ठता (10-0) से जीत दर्ज कर आसानी से फाइनल में जगह बनायी थी।
गत चैम्पियन बजरंग मौरिशस के जीन गुलियाने जोरिस बांडोऊ को महज एक मिनट में पटखनी देकर 6-0 की जीत से सेमीफाइनल में पहुंचे। उन्हें क्वार्टरफाइनल में पहुंचने में दो मिनट से भी कम समय लगा जिसके लिये उन्होंने शुरूआती दौर में नौरू के लोवे बिंघम को गिराकर 4-0 से आसान जीत दर्ज की।
बजरंग ने एक मिनट अपने प्रतिद्वंद्वी को समझने में लिया और फिर ‘जकड़ने’ की स्थिति से अचानक बिघंम को पटक कर मुकाबला खत्म कर दिया। बिंघम को इस अचानक से हुए दांव का पता नहीं चला और भारतीय पहलवान आसानी से जीत गया।
The talented @BajrangPunia is synonymous with consistency and excellence. He wins a Gold at the Birmingham CWG. Congratulations to him for the remarkable feat, his 3rd consecutive CWG medal. His spirit and confidence is inspiring. My best wishes always. pic.twitter.com/hjBYjd1lCP
— Narendra Modi (@narendramodi) August 5, 2022
Bajrang Punia Gold Medal : प्रधानमंत्री ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा – प्रतिभाशाली बजरंग पुनिया निरंतरता और उत्कृष्टता का पर्याय है। उन्होंने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता। इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई। उनकी भावना और आत्मविश्वास प्रेरणादायक है। मेरी शुभकामनाएं हमेशा उनके साथ है।
Commonwealth Games 2022 : बजरंग को राष्ट्रपति ने दी बधाई
राष्ट्रपति ने बजरंग पूनिया के लिए ट्वीट किया, ‘‘ राष्ट्रमंडल खेलों में कुश्ती में लगातार स्वर्ण जीतने और इतिहास रचने के लिए बजरंग पूनिया को बधाई। आपकी निरंतरता, समर्पण और उत्कृष्टता हमारे युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। आपका स्वर्ण पदक सर्वश्रेष्ठ बनने की ललक और नये भारत की भावना को दर्शाता है।’’
Congratulations to Bajrang Punia for winning second successive gold in wrestling at the #CommonwealthGames & creating history. Your consistency, dedication & excellence are inspirational for our youth. Your gold medals reflect the urge to be the best, the spirit of the new India.
— President of India (@rashtrapatibhvn) August 5, 2022
CWG 2022, Commonwealth Games 2022
Bajrang Punia has done it again !!!
Heartiest Congratulations on winning gold for the third time in a row in wrestling in #CWG.
Great performance champion 🏆#Cheer4India #CWG22@BajrangPunia pic.twitter.com/iy557eqScj
— Ashok Singhal (@TheAshokSinghal) August 5, 2022
खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।