Kal Ka T20 World Cup Match Kon Jeeta: गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत बनाम इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ 68 रनों से जीत दर्ज की। बता दें कि मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इस दौरान टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 103 रन ही बना सकी और मैच हार गई। इसी जीत के साथ भारत फाइनल में पहुंच गया है।
कल के मैच में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?
रोहित शर्मा (भारत)- 57 (39)
सूर्यकुमार यादव (भारत)- 47 (36)
कल मैच में सबसे ज्यादा विकेट किसने लिए?
कुलदीप यादव (भारत)- 3
अक्षर पटेल (भारत)- 3
जसप्रीत बुमराह (भारत)- 2
कल के मैच में सर्वाधिक छक्के किसने लगाए?
रोहित शर्मा (भारत)- 2
सूर्यकुमार यादव (भारत)- 2
हार्दिक पांड्या (भारत)- 2
जोफ्रा आर्चर- (इंग्लैंड)- 2