Cricket
Yashasvi Jaiswal की ऐतिहासिक पारी, गुरु द्रविड़ को पछाड़कर दूसरे नंबर पर पहुंचे

Yashasvi Jaiswal की ऐतिहासिक पारी, गुरु द्रविड़ को पछाड़कर दूसरे नंबर पर पहुंचे

Yashasvi Jaiswal & Rahul Dravid
IND vs ENG 4th Test: रांची में खेले जा रहे चौथे टेस्ट में Yashasvi Jaiswal ने एक बड़े रिकॉर्ड लिस्ट में Rahul Dravid को पीछे छोड़ा।

IND vs ENG 4th Test: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट की पहली पारी में 60 रन बनाने के साथ ही Yashasvi Jaiswal ने एक बड़े रिकॉर्ड लिस्ट में राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया और दूसरे नंबर पर पहुंच गए। वह अब Virat Kohli के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब पहुंच गए हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले राहुल द्रविड़ दूसरे बल्लेबाज थे, लेकिन अब Yashasvi Jaiswal ने उन्हें पीछे छोड़कर ये स्थान हासिल कर लिया और जल्द ही पहले नंबर पर काबिज Virat Kohli का बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे। राहुल द्रविड़ ने 2002 में इंग्लैंड में 4 मैचों की 6 पारियों में 602 रन बनाए थे। यशस्वी अभी चल रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मैच में इससे आगे बढ़ गए हैं।

IND vs ENG 4th Test: Virat Kohli का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के करीब Yashasvi Jaiswal

इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले Virat Kohli का रिकॉर्ड अब टूटने की कगार पर है। कोहली ने 2016-17 में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज में 8 पारियों में कुल 655 रन बनाए थे।

यह भी देखेंIND vs ENG: ‘सारा भाभी जैसी हो’ Shubman Gill के सामने दर्शकों ने लगाए नारे- Video

इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

  • विराट कोहली – 655 रन (2016)
  • यशस्वी जायसवाल – 618* (2024)
  • राहुल द्रविड़ – 602 रन (2002)

भारत बनाम इंग्लैंड चौथे टेस्ट का आज दूसरा दिन है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाज करते हुए 353 रन बनाए। हालांकि इंग्लैंड के पांच विकेट 112 पर गिर गए थे, तब जो रुट के शतक (122) और ओली रॉबिन्सन (58) के अर्धशतक की मदद से इंग्लैंड 300 का स्कोर पार कर पाया। इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रन बनाए।

भारत की पहली पारी चल रही है। खबर लिखे जाने तक भारत ने 6 विकेट खोकर 171 रन बनाए हैं। यशस्वी जायसवाल ने पहली पारी में 73 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 1 छक्का लगाया। ध्रुव जुरेल (6) और अश्विन (00) क्रीज पर हैं।

Editors pick