Cricket
Yashasvi Jaiswal ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, अब इस महा-रिकॉर्ड पर नजर

Yashasvi Jaiswal ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, अब इस महा-रिकॉर्ड पर नजर

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में 147 साल बाद बना छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड
Yashasvi Jaiswal Record: धर्मशाला में खेले जा रहे पांचवे टेस्ट में यशस्वी जायसवाल ने विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा।

यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला में खेले जा रहे पांचवे टेस्ट में एक रन बनाते ही विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। 22 साल के यशस्वी जायसवाल अब इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं, पहले ये रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था।

विराट कोहली ने 2016/17 में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में खेली 8 पारियों में कुल 655 रन बनाए थे। यशस्वी ने चौथे टेस्ट की समाप्ति तक इसकी बराबरी कर ली थी, आज 1 रन बनाते ही वह इस आंकड़े को पार कर गए और इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

इस सीरीज में 2 दोहरे शतक लगा चुके हैं Yashasvi Jaiswal

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के लिए ये टेस्ट सीरीज यादगार और ऐतिहासिक रही है। उन्होंने अभी तक इस सीरीज में 2 डबल सेंचुरी लगाईं है। हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी (80) में वह शतक से चूके थे। इसके बाद उन्होंने विशाखापत्तनम में खेले गए दूसरे टेस्ट की पहली पारी (209) और फिर राजकोट में खेले गए तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में दोहरा शतक (214*) जड़ा।

यह भी देखेंIND vs ENG: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले वर्ल्ड के पहले क्रिकेटर बने

Yashasvi Jaiswal vs England (2024)

पहला मैच: 80 और 15
दूसरा मैच: 209 और 17
तीसरा मैच: 10 और 214
चौथा मैच: 73 और 37

सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब यशस्वी

यशस्वी जायसवाल के पास सुनहरा मौका है कि वह सुनील गावस्कर के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दें। किसी भी टीम के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड गावस्कर के नाम है। उन्होंने 1970/71 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 8 पारियों में 774 रन बनाए थे। खबर लिखे जाने तक यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 26 रन बना लिए हैं। उन्हें 94 रन और चाहिए, ऐसा करते ही वह सुनील गावस्कर का 54 साल पुराण रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

Editors pick