Cricket
Yashasvi Jaiswal ने इस पारी में बनाए 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, यहां देखें

Yashasvi Jaiswal ने इस पारी में बनाए 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, यहां देखें

Credit-Yashasvi Jaiswal Instagram
IND vs ENG 3rd Test: Yashasvi Jaiswal ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में दोहरा शतक (214) लगाया और 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए।

यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में नाबाद 214 रन बनाए। ये उनके करियर और इस टेस्ट सीरीज का दूसरा दोहरा शतक है। उन्होंने लगातार दूसरे टेस्ट में दोहरा शतक जड़ा। इस ऐतिहासिक पारी में यशस्वी जायसवाल ने 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए।

यशस्वी जायसवाल ने शनिवार को इस पारी में शतक जड़ा था, वह 104 रन पर थे जब चोटिल होकर उन्हें बाहर जाना पड़ा। आज वह कुलदीप यादव के आउट होने के बाद मैदान पर आए और आते ही गेंदबाजों पर बरस पड़े। उन्होंने रुट के ओवर में दोहरा शतक लगाने के बाद उसी ओवर में 2 बड़े छक्के लगाए तो इससे पहले 41 वर्षीय जेम्स एंडरसन की 3 गेंदों में लगातार 3 छक्के जड़े। 214 रनों की इस पारी में यशस्वी जायसवाल ने 12 छक्के लगाए। 12 छक्कों की वजह से उन्होंने इस पारी में 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए।

Yashasvi Jaiswal World Records

टेस्ट इतिहास में एक सीरीज में 20 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

5 मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे ही मैच में यशस्वी जायसवाल ने एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है, जो डेढ़ सो सालों के इतिहास में पहले कभी नहीं बना। वह दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने एक टेस्ट सीरीज में 20 छक्के लगाए। यशस्वी ने पहले टेस्ट में 3 छक्के लगाए थे। दूसरे टेस्ट में उन्होंने 7 छक्के और तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में 12 छक्के लगाए। उनके नाम एक सीरीज में 22 छक्के हो गए हैं, जबकि 2 टेस्ट अभी बाकी है।

एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड

यशस्वी जायसवाल ने एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वसीम अकरम के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की। एक टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले वसीम अकरम और यशस्वी जायसवाल संयुक्त रूप से टॉप पर हैं, अकरम ने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 1996 में 12 छक्के लगाए थे।

टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

पहले एक टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले संयुक्त रूप से नवजोत सिंह सिद्धू और मयंक अग्रवाल भारतीय बल्लेबाज थे। सिद्धू ने 1994 में एक पारी में 8 छक्के लगाए थे, अग्रवाल ने इतने ही छक्के 2019 में लगाए थे। जायसवाल भारत के खिलाफ एक टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने।

Editors pick