Cricket
Virat Kohli पहुंचे मुंबई, T20 World Cup के लिए जल्द होंगे न्यूयॉर्क रवाना

Virat Kohli पहुंचे मुंबई, T20 World Cup के लिए जल्द होंगे न्यूयॉर्क रवाना

भारतीय स्टार बल्लेबाज अपना IPL 2024 का अभियान खत्म करने के बाद मुंबई लौट आए हैं। यहां उन्हें एयरपोर्ट पर देखा गया।

भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए यूएसए रवाना होने से पहले मुंबई पहुंच गए हैं। गुरुवार को कोहली को यहां देखा गया। हाल ही में आरआर के खिलाफ आरसीबी को हार मिलने के बाद स्टार बल्लेबाज एक बार फिर से आईपीएल ट्रॉफी नहीं उठा सके। इसके बाद उन्हें मुंबई एयरपोर्ट के बाहर देखा गया।

IPL 2024 में विराट कोहली ने दिखाई घातक फॉर्म

विराट कोहली का आईपीएल 2024 शानदार रहा है। शुरूआम में स्ट्राइक रेट को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे कोहली ने बल्लेबाज का गियर शिफ्ट किया और आलोचकों को मुंह तोड़ जवाब दिया।

आईपीएल 2024 के अपने 15 मैचों में विराट कोहली ने 150 से अधिक के स्ट्राइक रेट के साथ 741 रन बनाए हैं। इसी के साथ उन्होंने ऑरेंज कैप पर भी कब्जा जमाए रखा।

यह भी देखेंः ‘हजार गुना ज्यादा प्रेशर और राजनीति’, केएल ने दी ऐसी सलाह, जस्टिन लैंगर नहीं बनना चाहते भारत के कोच

यह भी देखेंः IPL 2025 में पीली जर्सी में नजर आएंगे MS Dhoni, CSK के खिलाड़ियों ने किया कन्फर्म

T20 World Cup के लिए कब रवाना होंगे विराट कोहली?

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम का पहला जत्था 25 मई को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए यूएसए रवाना होगा। हालांकि, अभी तक यह कन्फर्म नहीं हुआ है कि विराट इस ग्रुप के साथ यात्रा करेंगे या नहीं। फिलहाल, कोहली मुंबई पहुंच चुके हैं और मेगा इवेंट में शामिल होने से पहले अपने परिवार संग कुछ समय बिता सकते हैं।

Editors pick