Cricket
विराट कोहली ने बताया इन दो चीजों पर आधारित है महेंद्र सिंह धोनी के साथ मेरा रिश्ता

विराट कोहली ने बताया इन दो चीजों पर आधारित है महेंद्र सिंह धोनी के साथ मेरा रिश्ता

विराट कोहली ने बताया इन दो चीजों पर आधारित है महेंद्र सिंह धोनी के साथ मेरा रिश्ता
विराट कोहली ने बताया इन दो चीजों पर आधारित है महेंद्र सिंह धोनी के साथ मेरा रिश्ता- भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इस समय मुंबई में क्वारंटाइन हैं। जल्द ही वो इंग्लैंड के दौरे पर जाने वाले हैं। क्वारंटाइन के दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि मैं क्वारंटाइन में हूं। आप हमसे सवाल पूछें। […]

विराट कोहली ने बताया इन दो चीजों पर आधारित है महेंद्र सिंह धोनी के साथ मेरा रिश्ता- भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इस समय मुंबई में क्वारंटाइन हैं। जल्द ही वो इंग्लैंड के दौरे पर जाने वाले हैं। क्वारंटाइन के दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि मैं क्वारंटाइन में हूं। आप हमसे सवाल पूछें। इस दौरान एक फैन ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान से दिग्गज भारतीय क्रिकेटर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक सवाल पूछा? फैन ने कहा कि कैप्टन कूल धोनी के साथ अपने संबंधो को दो शब्द में परिभाषित करें? इस पर विराट कोहली ने जवाब दिया-  विश्वास, सम्मान।

ये भी पढ़ें- IPL 2021 Phase 2 Dates & Schedule: आईपीएल 17 सितंबर से शुरू होगा और फाइनल 10 अक्टूबर को खेला जाएगा

विराट कोहली की कप्तानी में ही भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर जा रही है। पहले टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेलना है। इसके बाद टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी। इस दौरे के बाद टीम को UAE में आईपीएल खेलने जाना है।

इससे पहले विराट ने मंगलवार को एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वो फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वो गोल कर रहे हैं, हालांकि वे गोल करने में नाकामयाब हुए। उन्होंने कैप्शन लिखा, “Accidental crossbar challenge” बता दें, विराट कोहली को इंग्लैंड दौरे पर शतक लगाते देखना हर भारतीय फैंस की तमन्ना है। कोहली को शतक लगाए काफी दिन हो गए हैं। उन्होंने टेस्ट में आखिरी बार शतक बांग्लादेश के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट में लगाया था।

Editors pick