Cricket
T20 World Cup: स्टेडियम तक पहुंचने में श्रीलंका को करना पड़ रहा 90 मिनट सफर, कप्तान ने बताई समस्या

T20 World Cup: स्टेडियम तक पहुंचने में श्रीलंका को करना पड़ रहा 90 मिनट सफर, कप्तान ने बताई समस्या

श्रीलंका को T20 World Cup 2024 में स्टेडियम तक सफर करने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। टीम मैदान से 90 मिनट की दूरी पर रह रही है।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज अमेरिका और वेस्ट इंडीजा में हो चुका है। इस बीच, टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरूआत करने से पहले ही श्रीलंका को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। वानिंदु हसरंगा की कप्तानी वाली टीम को मैदान तक पहुंचने में डेढ़ घंटे का सफर करना मुसीबत बन गया है।

न्यूयॉर्क स्टेडियम तक पहुंचने टीम को पड़ रहा भारी

वानिंदु हसरंगा एंड कंपनी को न्यूयॉर्क स्टेडियम से 90 मिनट की दूरी पर रुकवाया गया है। टीम को नसाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम तक पहुंचने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। इसका खुलासा खुद कप्तान हसरंगा ने किया है।

यह भी देखेंः T20 World Cup: Virat Kohli ने फिर नहीं किया अभ्यास, मैदान पर वापसी का इंतजार बरकरार

यह भी देखेंः IND vs IRE: भारतीय बल्लेबाजी क्रम में जायसवाल की नहीं जगह? इरफान पठान ने बताई प्लेइंग 11

हसरंगा ने कहा,“नहीं, अगर हम रोशनी के नीचे खेलते हैं, तो हम 10:30 बजे रोशनी के नीचे सब कुछ तैयार करते हैं। एकमात्र चिंता यह है कि हमें मैदान पर जल्दी आना होगा। हमें सुबह साढ़े सात बजे आना पड़ा क्योंकि हम मैदान से काफी दूर थे। मैदान पर पहुंचने में करीब डेढ़ घंटे का समय लगता है। यही हमारी एकमात्र चिंता है।”

3 जून को पहला मैच खेलेगा श्रीलंका

श्रीलंकाई टीम को अपना पहला मैच 3 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। मुकाबला न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजे से शुरू होगा।

Editors pick