Cricket
रोहित शर्मा ने बारबाडोस की मिट्टी को क्यों चूमा? खुद किया खुलासा

रोहित शर्मा ने बारबाडोस की मिट्टी को क्यों चूमा? खुद किया खुलासा

रोहित शर्मा ने बारबाडोस की मिट्टी को क्यों चूमा? खुद किया खुलासा
T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में दक्षिण अफ्रीका को रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने हरा दिया।

T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में दक्षिण अफ्रीका को रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने हरा दिया। इसके बाद से कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का भी है जो फैंस के दिल को छू रहा है। इस वीडियो में कप्तान रोहित बारबाडोस की पिच की मिट्टी का स्वाद चखते हुए नजर आ रहे हैं। अब इसी बीच रोहित ने बारबाडोस की मिट्टी को चखने की असल वजह का खुलासा किया है।

रोहित शर्मा ने क्यों चखी बारबाडोस की मिट्टी?

रोहित शर्मा ने कहा – “मैं उन चीजों का वर्णन नहीं कर सकता और कुछ भी स्क्रिप्टेड नहीं था, बस उस पल में घटित हो गया। मैं बारबाडोस और इस पिच को जीवन भर याद रखूंगा। इसलिए मैं इसका एक टुकड़ा अपने साथ रखना चाहता था, वे पल मेरे लिए बहुत खास हैं।”

यह भी पढ़ें: ‘ODI वर्ल्ड कप में हार के बाद ही संयास लेना चाहते थे’, सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा को लेकर किया बड़ा खुलासा

ऐसा रहा रोहित शर्मा का T20I करियर

रोहित शर्मा ने अपने करियर में 159 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। इन मैचों की 151 पारियों में बैटिंग करते हुए रोहित ने 32.05 की औसत और 140.89 के स्ट्राइक रेट से 4231 रन बनाए। इस दौरान हिटमैन ने 5 शतक और 32 अर्धशतक लगाए, जिसमें उनका हाई स्कोर 121* रनों का रहा। इसके अलावा 9 पारियों में बॉलिंग करते हुए रोहित ने 1 विकेट भी चटकाया।

Editors pick