T20 World Cup India Super 8 Schedule: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप आने सुपर 8 चरण की ओर बढ़ रहा है। इस मेगा इवेंट के सुपर 8 राउंड में, भारत 20 जून को केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन, बारबाडोस में अफगानिस्तान के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगा। मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे (स्थानीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे) शुरू होगा।
यह भी पढे़ं: T20 world Cup के बीच में भारत क्यों लौट रहे हैं शुभमन गिल और आवेश खान? जानें कारण
टी20 विश्व कप 2024 में अब तक बारबाडोस एकमात्र ऐसा स्थल है जहां 200 से अधिक रन का स्कोर बना है। इसलिए फैंस को एक बड़ा स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।
सुपर 8 राउंड में भारत का दूसरा मुकाबला बांग्लादेश या नीदरलैंड से होगा। वहीं, भारत का सुपर 8 राउंड का तीसरा और अंतिम मैच 24 जून को डेरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, ग्रोस आइलेट, सेंट लूसिया में आस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा।
यह भी पढे़ं: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के साथ क्या 2026 वर्ल्ड कप से भी बाहर हुआ पाकिस्तान? जानें
T20 World Cup 2024 सुपर 8 में भारत का शेड्यूल और स्थान
Matches | Date | Time (IST) | Venue | ||
IND vs AFG | Thursday, June 20 | 20:00 | Kensington Oval, Bridgetown, Barbados | ||
IND vs D2 | Saturday, June 22 | 20:00 | Sir Vivian Richards Stadium, North Sound, Antigua | ||
IND vs AUS | Monday, June 24 | 20:00 | Daren Sammy National Cricket Stadium, Gros Islet, St Lucia |
![](https://hindi.insidesport.in/wp-content/uploads/2024/05/T20-World-Cup-strip.gif)
ICC पुरुष T20 विश्व कप 2024 में भारत का सुपर 8 पहला मैच कब होगा?
सुपर 8 में भारत का पहला मैच 20 जून 2024 को होगा।
ICC पुरुष T20 विश्व कप 2024 के सुपर 8 राउंड में भारत के मैच किस समय शुरू होंगे?
सुपर 8 राउंड में भारत के मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होंगे।
सुपर 8 राउंड के दौरान कौन से टीवी चैनल भारत के मैचों का सीधा प्रसारण करेंगे?
स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क सुपर 8 राउंड के दौरान भारत के मैचों का सीधा प्रसारण करेगा।
आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 के सुपर 8 राउंड में भारत के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?
डिज़्नी+हॉटस्टार मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए भारत के सुपर 8 मैचों का निःशुल्क सीधा प्रसारण करेगा।