Cricket
Team India Victory Parade के लिए तैयार हुई T20 WC चैंपियंस की बस: WATCH

Team India Victory Parade के लिए तैयार हुई T20 WC चैंपियंस की बस: WATCH

वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया के जश्न मने आप भी हो सकते है शामिल, वो भी बिल्कुल फ्री
T20 World Cup विजेता भारतीय टीम की Victory Parade आज शाम 5 बजे से मुंबई में होगी, जिसके लिए बस को पूरी तरह से रंग दिया गया है।

टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर रोहित शर्मा एंड कंपनी भारत लौट आई है। बृहस्पतिवार को सुबह भारतीय टीम बारबाडोस से सीधे नई दिल्ली पहुंची है। शाम को पूरा स्क्वॉड मुंबई में विक्टरी परेड के लिए पहुंचेगा। इसके लिए यहां भी तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। जश्न के लिए भारतीय टीम की बस को भी पूरी तरह से तैयार कर दिया गया है।

Victory Parade के लिए भारतीय टीम की बस

भारतीय टीम दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात के बाद दोपहर में मुंबई के लिए रवाना होगी। जहां शाम 5 बजे से विक्टरी परेड निकाली जाएगी। इसके लिए टी20 वर्ल्ड कप चैंपियंस की बस पूरी तरह से तैयार हो गई है। इस बस को भारतीय टीम का रंग यानी नीला रंग दिया गया है। बस के चारों तरफ भारतीय टीम की ट्रॉफी संग जश्न मनाते हुए तस्वीरें लगाई गई हैं।

यह भी देखेंः WATCH: विराट कोहली ने होटल पहुंचकर काटा केक, दोबारा पहनी T20 World Cup जर्सी

यह भी देखेंः Indian Team Victory Parade Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत की टी20 वर्ल्ड कप विजय परेड?

टीम इंडिया विक्टरी परेड का रूट

भारतीय टीम की ओपन बस परेड शाम को 5 बजे नरीमन प्वाइंट से शुरू होगी। बस यहां से सीधे वानखेड़े स्टेडियत तक पहुंचेगी। स्टेडियम में शाम 7 बजे सम्मान समारोह का आयोजन किया जाना है।

भारतीय टीम का पूरा कार्यक्रम क्या है?

  • सुबह 6 बजे – दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग
  • सुबह 11 बजे- प्रधानमंत्री आवास पर पीएम मोदी से मुलाकात
  • दोपहर 2 बजे – मुंबई के लिए रवाना
  • शाम 5 बजे- नरीमन पॉइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक विजय परेड
  • शाम 7 बजे – धन राशि वितरण कार्यक्रम

Editors pick