Pat Cummins Captaincy Record: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2024 के लिए नया कप्तान नियुक्त कर दिया है। फ्रेंचाइजी ने उन्हें पिछले साल हुई नीलामी में 20.50 करोड़ रूपए में खरीदा था। पिछले समय में कमिंस ने बतौर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान कमाल का प्रदर्शन दिखाया है और लगभग हर एक आईसीसी ट्रॉफी को अपने नाम किया।
कमिंस के लिए 2023 बेहद शानदार रहा, जिसमें उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप, द एशेज और वनडे वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी अपनी टीम को जिताई। इस आर्टिकल में पैट कमिंस के कप्तानी के रिकॉर्ड के बारे में जानें।
पैट कमिंस के ओवरऑल कप्तानी रिकॉर्ड
तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने कुल 42 मैचों में ऑस्ट्रलियाई टीम की कमान संभाली है। जिसमें उन्होंने 28 मैचों में टीम को जीत दिलाई, जबकि 9 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। कमिंस की जीत का प्रतिशत 66.66 प्रतिशत है।
मैच | जीते | हारे | ड्रॉ |
42 | 28 | 9 | 5 |
पैट कमिंस के टेस्ट कप्तानी रिकॉर्ड
कमिंस ने कुल 27 टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की है। इस बीच उन्होंने 16 टेस्ट में टीम को जीत दर्ज कराई है, जबकि वे 6 मैच हारे हैं। सबसे लंबे प्रारूप में कमिंस का जीत का प्रतिशत 59.25 रहा है।
मैच | जीते | हारे | ड्रॉ |
27 | 16 | 6 | 5 |
यह भी देखेंः ‘अगले सीजन के लिए उत्सुक’ SRH का कप्तान बनने पर पैट कमिंस का पहला रिएक्शन
पैट कमिंस के वनडे कप्तानी रिकॉर्ड
कमिंस ने कुल 15 वनडे मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया की कमान संभाली है। उनकी कप्तानी में कंगारुओं ने कुल 12 मैच खेले हैं, जबकि 3 मैचों में शिकस्त झेली है। वनडे फॉर्मेट में उनकी जीत का प्रतिशत 80.00 रहा है। इस बीच उन्होंने पिछले साल भारत में हुआ वनडे वर्ल्ड कप भी अपने नाम किया।
मैच | जीते | हारे | ड्रॉ |
15 | 12 | 3 | 0 |