Cricket
SL vs SA Highlights: मुश्किल पिच पर साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया

SL vs SA Highlights: मुश्किल पिच पर साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया

वेस्टइंडीज को 3 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची दक्षिण अफ्रीका
SL vs SA Highlights T20 World Cup: साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज कर टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत की है।

SL vs SA Highlights T20 World Cup Match: टी20 वर्ल्ड कप के चौथे मुकाबले में आज श्रीलंका को हराकर साउथ अफ्रीका ने जीत से टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत की है। दोनों टीमों ये मुकाबला नासाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम, न्यूयॉर्क में खेला गया। पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत मुश्किल नजर आ रही थी, आउट फील्ड स्लो था, जिसपर श्रीलंका की पूरी टीम 19.1 ओवर में 77 रनों पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम के बल्लेबाज भी संघर्ष करते नजर आए, लेकिन अंत में 16.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 80 रन बनाकर जीत दर्ज की।

SL vs SA Score:

SL- 77 (19.1)

SA- 80/4 (16.2)

SL vs SA T20 World Cup Updates:

11:00: साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया है। क्लासेन 19 और डेविड मिलर 6 रन बनाकर नाबाद रहे।

10:18: कप्तान एडेन मर्कराम अपनी टीम के लिए कुछ कमाल नहीं कर पाए। वह 14 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हुए।

10:00: लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की शुरआत खराब रही। तुषारा ने दूसरे ओवर की दूसरी ही गेंद पर रीजा हेंड्रिक्स का शिकार किया। उन्होंने 2 गेंदों में 4 रन बनाए।

9:40: श्रीलंकाई टीम का प्रदर्शन बेहद ही शर्मनाक रहा और साउथ अफ्रीका टीम के गेंदबाजों के सामने पूरी टीम 77 रनों पर सिमट गई।

9:16: श्रीलंका ने सातवां विकेट खो दिया है। ऑलराउंडर दासुन शनाका 10 गेंदों में 9 रन ही बना सके। उन्होंने एक छक्का लगाया। शनाका को कगिसो रबाडा ने 15वें ओवर में बोल्ड किया।

8:55: श्रीलंका की पारी लड़खड़ा गई है। 50 रन से पहले उसके पांच खिलाड़ी पवेलियन लौट गए हैं। पेसर नॉर्खिया ने आठवें ओवर में कामिंदु मेंडिस को हेंड्रिक्स के हाथों कैच कराया। उन्होंने 15 गेंदों में 11 रन बनाए, जिसमें एक चौका शामिल है। स्पिनर केशव महाराज ने नौवें ओवर में कप्तान वानिंदु हसंरगा और सदीरा समरविक्रमा को लगातार गेंदों पर अपने जाल में फंसाया। दोनों का खाता नहीं खुला। नॉर्खिया ने दसवें ओवर की आखिरी गेंद पर कुसल मेंडिसल का शिकार किया। उन्होंने 30 गेंदों में एक चौके जरिए 19 रन की पारी खेली।

8:16: श्रीलंका को पहला झटका पथुम निसांका के रूप में लगा है। उन्होंने 8 गेंदों में 3 रन ही बनाए। उन्हें ओटनील बार्टमैन ने चौथे ओवर की पहली गेंद पर अपना शिकार बनाया। निसांका कवर के ऊपर से खेलना चाहते थे लेकिन थर्डमैन की दिशा में क्लासेन को कैच थमा बैठे।

8:07: श्रीलंका की बल्लेबजी शुरू, पाथुम निशांका और कुसल मेंडिस क्रीज पर हैं और साउथ अफ्रीका की ओर से मार्को यानसेन ने पहला ओवर फेंका।

7:30: श्रीलंका ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

6:39: मैच 8 बजे शुरू होगा, टॉस का सिक्का साढ़े 7 बजे उछाला जाएगा।

दक्षिण अफ्रीका स्क्वॉड – एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, एनरिक नॉर्खिया, रयान रिकेल्टन, तबरेज शम्सी, ओटनील बार्टमैन, ब्योर्न फोर्टुइन, कगिसो रबाडा।

श्रीलंका स्क्वॉड –वानिंदु हसरंगा (कप्तान), पथुम निसांका, कामिंडु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), नुवान तुषारा, धनंजय डी सिल्वा, दुशमंथा चमीरा, दुनिथ वेललागे, महेश थीक्षाना।

Editors pick