Cricket
एड शीरन के साथ क्रिकेट खेलते दिखे GT के कप्तान शुभमन गिल, देखें तस्वीरें

एड शीरन के साथ क्रिकेट खेलते दिखे GT के कप्तान शुभमन गिल, देखें तस्वीरें

भारत दौरे पर आए इंग्लिश सिंगर एड शीरन ने मुंबई में शुभमन गिल के साथ क्रिकेट में हाथ आजमाए। दोनों की तस्वीरों को पसंद किया जा रहा है।

आईपीएल 2024 का आगाज कुछ ही दिनों में होने जा रहा है। इससे पहले गुजरात टाइटंस के नए कप्तान शुभमन गिल इंग्लिश सिंगर एड शीरन के साथ क्रिकेट खेलते हुए नजर आए हैं। क्रिकेटर और सिंगर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल की जा रही हैं और फैंस इहें पसंद भी कर रहे हैं।

हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस में चले जाने के बाद जीटी ने आगामी सीजन के लिए गिल को नया कप्तान नियुक्त किया है। इस बीच, भारत दौरे पर आए बिटिश सिंगर एड शीरन ने मुंबई में युवा बल्लेबाज के साथ क्रिकेट में भी हाथ आजमाए।

अब, आईपीएल 2024 की बात करें तो गुजरात टाइटंस का पहला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ 24 मार्च को खेला जाएगा। यह मुकाबला गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। टाइटंस ने हार्दिक पंड्या की कप्तानी में अपने पहले सीजन का आगाज ही जीत के साथ किया था। इसके बाद अपने दूसरे सीजन यानी पिछले साल उन्होंने फाइनल तक का सफर तय किया, जिसमें एमएस धोनी की सीएसके के हाथों में उन्हें शिकस्त मिली थी।

यह भी देखेंः ‘मैं आ गया हूं…’, दिल्ली कैपिटल्स कैंप से जुड़े Rishabh Pant, सामने आया वीडियो-WATCH

यह भी देखेंः IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को झटका! इस विस्फोटक खिलाड़ी के खेलने पर संदेह

यह भी देखेंः ‘सर्जरी को 15 दिन हो गए हैं और…’, मोहम्मद शमी ने दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा

हार्दिक की कप्तानी में दो साल तक प्रभावी प्रदर्शन करने के बाद अब कप्तान शुभमन गिल पर सभी की निगाहें होंगी।

Editors pick