Cricket
T20 World Cup में कैसा है Rohit Sharma का रिकॉर्ड? यहां देखें

T20 World Cup में कैसा है Rohit Sharma का रिकॉर्ड? यहां देखें

IND vs AUS: रोहित शर्मा टी20 विश्व कप में दूसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने
Rohit Sharma T20 World Cup Records: इस बार का टी20 वर्ल्ड कप अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेला जाएगा।

Rohit Sharma T20 World Cup Records: इस बार का टी20 वर्ल्ड कप अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेला जाएगा। जिसकी शुरुआत 2 जून से होने जा रही है। इस मेगा इवेंट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से सभी को काफी उम्मीदें होंगी। हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल 2024 में तो रोहित का बल्ला शांत नजर आया था लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में रोहित को कुछ कमाल करना होगा। चलिए जानते हैं टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक रोहित का रिकॉर्ड कैसा रहा है?

यह भी पढ़ें: T20 World Cup में कैसा है Virat Kohli का रिकॉर्ड? यहां देखें

T20 वर्ल्ड कप में Rohit Sharma का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने अब तक टी20 विश्व कप में 36 पारियों में 127.88 के स्ट्राइक रेट और 34.39 की औसत से 963 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम नौ अर्धशतक शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: नेपाल को बड़ा झटका, T20 World Cup के लिए USA ने Sandeep Lamichhane को नहीं दिया वीजा

T20 World Cup 2024 में रोहित तोड़ सकते हैं ये रिकार्ड्स

अब रोहित को T20 World Cup में गेल से आगे निकलने के लिए केवल तीन रन की आवश्यकता है, जिनके नाम 965 रन हैं और जो अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। रोहित महेला जयवर्धने से भी केवल 54 रन दूर हैं, जिन्होंने अपने खेल करियर के दौरान मेगा इवेंट में 1016 रन बनाए थे।

Editors pick