Cricket
WI vs USA: शाई होप और पूरन ने जड़े इतने छक्के, वेस्ट इंडीज ने तोड़ डाले कई रिकॉर्ड

WI vs USA: शाई होप और पूरन ने जड़े इतने छक्के, वेस्ट इंडीज ने तोड़ डाले कई रिकॉर्ड

वेस्ट इंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 सुपर-8 में अपने पहले मैच में यूएसए को पूरे 9 विकेट से हराकर बड़ी जीत हासिल की है।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में वेस्ट इंडीज ने यूएसए के खिलाफ 9 विकेटों से बड़ी जीत दर्ज कर कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिए हैं। टूर्नामेंट में 100 से अधिक रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए किसी टीम की यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है। साथ वेस्ट इंडीज की यह पारी सबसे अधिक छक्कों वाली पारियों में से एक रही।

शाई होप के रनों का तूफान

यूएसए के 129 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्ट इंडीज के सलामी बल्लेबाज शाई होप ने 39 गेंदों में 4 चौके और 8 छक्कों की मदद से 82 रनों की नाबाद आतिशी पारी खेली। इसके साथ निकोलस पूरन ने भी उनका भरपूर साथ दिया और 12 गेंदों में 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से 27 रन ठोक डाले। कैरिबयाई टीम ने महज 10.5 ओवरों में 130/1 का स्कोर बना लिया और बड़ी जीत हासिल की।

T20 WC में 100 से अधिक रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत (शेष गेंदों के मामले में)

  • 58 – ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका, केप टाउन, 2007
  • 55 – वेस्ट इंडीज vs यूएसए, ब्रिजटाउन, 2024
  • 50 – इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया, दुबई, 2021
  • 41 – पाकिस्तान vs न्यूजीलैंड, ओवल, 2009
  • 41 – स्कॉटलैंड vs ओमान, नॉर्थ साउंड, 2024

पूरन और होप ने दर्ज की उपलब्धियां

लंबे छक्के मारने के शौकीन निकोलस पूरन और शाई होप ने अपने नाम उपलब्धियां दर्ज कर ली हैं। पूरन ने एक टी20 वर्ल्ड कप संस्करण में सर्वाधिक छक्के मारने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड उनके हमवतन दिग्गज क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने 2012 टी20 वर्ल्ड कप में 16 छक्के लगाए थे। पूरन अभी तक टूर्नामेंट में 17 छक्के जड़ चुके हैं।

उधर, शाई होप ने टी20 वर्ल्ड कप में एक पारी में सर्वाधिक छक्के जड़ने के मामले में निकोलस पूरन की बराबरी कर ली है। होप ने इस पारी में 8 छक्के जड़े। इस मामले में वह पूरन के साथ लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं।

टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सर्वाधिक छक्के

  • 17 – निकोलसन पूरन (2024)
  • 16 – क्रिस गेल (2012)
  • 15 – मार्लोन सैमुअल्स (2012)
  • 15 – शेन वॉट्सन (2012)

टी20 वर्ल्ड कप की एक पारी में सर्वाधिक छक्के

  • 11 – क्रिस गेल (वेस्ट इंडीज) vs इंग्लैंड, मुंबई, 2016
  • 10 – क्रिस गेल (वेस्ट इंडीज) vs साउथ अफ्रीका, जोहानिसबर्ग, 2007
  • 10 – एरॉन जोन्स (यूएसए) vs कनाडा, डैलस, 2024
  • 8 – राइली रूसो (साउथ अफ्रीका) vs बांग्लादेश, सिडनी, 2022
  • 8 – निकोलस पूरन (वेस्ट इंडीज) vs अफगानिस्तान, ग्रॉस आइलेट, 2024
  • 8 – शाई होप (वेस्ट इंडीज) vs यूएसए, ब्रिजटाउन, 2024

Editors pick