Cricket
रांची में अश्विन लगा सकते हैं विकेटों की सेंचुरी, रोहित शर्मा की नजरें इस रिकॉर्ड पर

रांची में अश्विन लगा सकते हैं विकेटों की सेंचुरी, रोहित शर्मा की नजरें इस रिकॉर्ड पर

IND vs ENG 4th Test मैच रांची में 23 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। इस मुकाबले में रोहित शर्मा और रवि अश्विन उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।

IND vs ENG 4th Test: भारत और इंगलैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच कप्तान रोहित शर्मा और अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के लिए खास साबित हो सकता है। दोनों खिलाड़ी रांची में होने वाले मुकाबले में बड़ी उपलब्धि हासिल करने की कगार पर होंगे। रवि अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ अपने टेस्ट विकेटों का शतक पूरा कर सकते हैं। जबकि, कप्तान रोहित शर्मा इंगलिश टीम के सामने अपने रनों का नया कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं।

रांची में सीरीज का चौथा टेस्ट मैच 23 फरवरी से शुरू होने जा रहा है और भातीय टीम इसके लिए यहां पहुंच चुकी है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और स्पिनर रवि अश्विन दोनों ने ही सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया है।

अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ कुल 22 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 29.28 के औसत और 2.89 की इकॉनमी रेट से 99 विकेट हासिल किए हैं। अश्विन अपने विकेटों का शतक पूरा करने से महज एक विकेट पीछे हैं और यहां आंकड़ा वह रांची में पूरा कर लेंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट इतिहास की बात करें तो जेम्स एंडरसन सर्वाधिक विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज हैं। 41 वर्षीय इंग्लिश पेसर ने 37 टेस्ट मैचों में 145 विकेट चटकाए हैं। जबकि, अश्विन इस सूची में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं।

यह भी देखेंः IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह की गैर-मौजूदगी में आकाश दीप को मिलेगा टेस्ट डेब्यू का मौका

1000 रन पूरे करने से 13 रन पीछे रोहित शर्मा

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ अपने 1000 टेस्ट रन पूरे करने से महज 13 रन दूर हैं। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए रोहित रांची में इस रिकॉर्ड को हासिल कर लेंगे। रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ 12 टेस्ट खेले हैं, जिसमें उन्होंने 47 की औसत से 987 रन बना लिए हैं। मौजूदा सीरीज की बात करें तो, भारतीय कप्तान ने 240 रन बनाए हैं।

Editors pick