Cricket
‘मेरे दिल की धड़कनें…’, IND vs SA Final में भारत की जीत के बाद MS Dhoni का पोस्ट वायरल

‘मेरे दिल की धड़कनें…’, IND vs SA Final में भारत की जीत के बाद MS Dhoni का पोस्ट वायरल

‘मेरे दिल की धड़कनें…’, IND vs SA Final में भारत की जीत के बाद MS Dhoni का पोस्ट वायरल
भारत के पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान एमएस धोनी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप 2024 जीतने पर टीम इंडिया को हार्दिक बधाई दी।

IND vs SA Final T20 World Cup: भारत के पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप 2024 जीतने पर टीम इंडिया को हार्दिक बधाई दी। धोनी, जिनका जन्मदिन 7 जुलाई को है ने टीम इंडिया से मिले इस शानदार जन्मदिन के तोहफे के लिए धन्यवाद दिया। दिलचस्प बात यह है कि एमएस धोनी 2007 में भारत के लिए टी20 विश्व कप जीतने वाले आखिरी खिलाड़ी थे।

इंस्टाग्राम पर धोनी ने किया पोस्ट

MS Dhoni ने इंस्टाग्राम पर भारतीय विश्व कप विजेता टीम की तस्वीर के साथ लिखा, “मेरे दिल की धड़कनें बढ़ गई थीं, शांत रहने, आत्मविश्वास रखने और जो कुछ भी आप लोगों ने किया, उसके लिए बधाई। घर और दुनिया भर में सभी भारतीयों की ओर से, विश्व कप घर लाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। बधाई। जन्मदिन के अनमोल तोहफे के लिए धन्यवाद।”

यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2024 जीतने के बाद मालामाल हुई भारतीय टीम, ICC से मिले इतने रुपये

भारत ने 11 साल का ट्रॉफी सूखा खत्म किया

भारत ने 11 साल के इंतजार के बाद दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक फाइनल में सात रन से हराकर विश्व कप में अपनी जीत दर्ज की। यह जीत एमएस धोनी के नेतृत्व में 2007 में अपनी पहली जीत के बाद भारत की दूसरी टी20 विश्व कप जीत और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी के बाद उनका पहला बड़ा खिताब है।

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने फाइनल में अहम भूमिका निभाई और 59 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 76 रन बनाए। उनकी पारी की बदौलत भारत ने सात विकेट पर 176 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाया। अर्शदीप सिंह (2/20) और जसप्रीत बुमराह (2/18) की अगुआई में भारत के गेंदबाजों ने पहले के मैचों की अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट पर 169 रन पर रोक दिया और भारत को दूसरा टी20 विश्व कप खिताब दिलाया।

Editors pick