Cricket
IPL 2025 में पीली जर्सी में नजर आएंगे MS Dhoni, CSK के खिलाड़ियों ने किया कन्फर्म

IPL 2025 में पीली जर्सी में नजर आएंगे MS Dhoni, CSK के खिलाड़ियों ने किया कन्फर्म

IPL 2025 में भी दिखेंगे MS Dhoni, CSK के साथी खिलाड़ियों ने किया कन्फर्म
क्या महेंद्र सिंह धोनी का यह आखिरी सीजन होगा या वह आईपीएल 2025 में भी खेलते दिखेंगे। इसका जवाब उनके साथी खिलाड़ियों ने देने की कोशिश की है।

MS Dhoni Retirement: आईपीएल 2024 होने अंतिम पड़ाव से बस दो कदम दूर है, लेकिन इस पूरे सीजन एक सवाल खूब चर्चा में रहा कि क्या महेंद्र सिंह धोनी का यह आखिरी सीजन होगा या वह आईपीएल 2025 में भी खेलते दिखेंगे। अब धोनी के रिटायरमेंट को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। धोनी की टीम के साथियों का मानना है कि माही अगले सीजन में भी नजर आएंगे।

यह भी पढ़े: RCB की हार के बाद अचानक ट्रेंड करने लगे तुषार देशपांडे, जानिए कारण

Dhoni के वापस आने की पुष्टि CSK टीम के साथियों ने की

ये फैंस और पूरी क्रिकेट बिरादरी के लिए सौभाग्य की बात है कि धोनी आईपीएल 2025 में सीएसके की जर्सी पहनना जारी रखेंगे। हालांकि, कहानी में एक मोड़ है। पथिराना और मिशेल ने पुष्टि की है कि ‘ नंबर 7’ वापस आएगा, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि वह किस भूमिका में होंगे।

आईपीएल 2025 में कोच के रूप में वापसी करेंगे एमएस धोनी?

इसका मतलब यह हो सकता है कि धोनी ने भले ही एक क्रिकेटर के रूप में संन्यास ले लिया हो, लेकिन सीएसके के साथ उनके कोच या मेंटर के रूप में बने रहेंगे। हम सब जानते हैं कि पिछले कुछ समय से वह चोटों से परेशान रहे हैं। पिछले साल उनके घुटने की सर्जरी हुई थी और वह आईपीएल 2024 सीजन के दौरान भी अपने पैर की मांसपेशियों में खिंचाव और पीठ की खराबी के साथ खेल रहे थे।

यह भी पढ़े: IPL 2024 एलिमिनेटर में करारी हार के बाद RCB को ट्रोल करने का मौका नहीं छोड़ रहे अम्बाती रायुडू-WATCH

CSK के सीईओ को भी धोनी की वापसी की उम्मीद

सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथ ने एक इंटरव्यू में कहा है कि फ्रेंचाइजी को उम्मीद है कि धोनी अगले साल सीएसके के लिए उपलब्ध होंगे। विश्वनाथन ने सीएसके यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में इस सवाल के जवाब में कहा कि क्या 2024 धोनी का आखिरी सीजन था? कहा, “मुझे नहीं पता। यह एक ऐसा प्रश्न है जिसका उत्तर केवल एमएस ही दे सकते हैं। हमारे लिए सवाल यह है कि हमने हमेशा एमएस द्वारा लिए गए फैसलों का सम्मान किया है, हमने यह उन पर छोड़ दिया है।”

Editors pick