Cricket
Most Sixes in Test: रोहित शर्मा ने की विव रिचर्ड्स की बराबरी

Most Sixes in Test: रोहित शर्मा ने की विव रिचर्ड्स की बराबरी

Rohit Sharma
Most Sixes in Test: रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय हैं। उन्होंने इस लिस्ट विव रिचर्ड्स की बराबरी की।

IND vs ENG 5th Test: रोहित शर्मा ने शुक्रवार को धर्मशाला में अपना 11वां अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट शतक लगाया। 104 रनों की पारी में रोहित शर्मा ने 13 चौके और 3 छक्के लगाए। इसी के साथ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पूर्व दिग्गज विव रिचर्ड्स की बराबरी की, अब एक छक्का लगाकर वह उनसे आगे निकल जाएंगे। आपको बता दें कि भारतीय बल्लेबाजों में उनसे आगे सिर्फ वीरेंद्र सहवाग हैं।

रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में 11वें नंबर पर हैं, उनके अब 84 छक्के हो गए हैं। वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी विव रिचर्ड्स के भी 84 टेस्ट छक्के हैं। रोहित अब एक छक्का लगाकर उनसे आगे निकल जाएंगे। इस लिस्ट में सबसे ऊपर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स हैं, जो खबर लिखे जाने तक 128 छक्के लगा चुके हैं।

Most Sixes in Test: टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

  • बेन स्टोक्स: 128
  • ब्रेंडन मैकुलम: 107
  • एडम गिलक्रिस्ट: 100
  • क्रिस गेल: 98
  • जैक कैलिस: 97
  • वीरेंद्र सहवाग: 91
  • टिम साउथी: 88
  • ब्रायन लारा: 88
  • क्रिस क्रेन्स: 87
  • एंजेलो मैथ्यूज: 85
  • रोहित शर्मा: 84
  • विव रिचर्ड्स: 84

Editors pick