Cricket
T20 World Cup से पहले वृंदावन पहुंचे Kuldeep Yadav, भगवन श्री कृष्णा को नवाया शीश

T20 World Cup से पहले वृंदावन पहुंचे Kuldeep Yadav, भगवन श्री कृष्णा को नवाया शीश

T20 World Cup से पहले वृंदावन पहुंचे Kuldeep Yadav, भगवन श्री कृष्णा को नवाया शीश
T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 की मेजबानी इस बार अमेरिका और वेस्टइंडीज कर रहा है। इस मेगा इवेंट की शुरुआत 2 जून से होने जा रही है।

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 की मेजबानी इस बार अमेरिका और वेस्टइंडीज कर रहा है। इस मेगा इवेंट की शुरुआत 2 जून से होने जा रही है। जिसके लिए भारतीय टीम के स्क्वाड में शामिल खिलाड़ी जिनकी टीम आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है उनके 24 मई को अमेरिका रवाना होने की उम्मीद है। लेकिन इस टूर्नामेंट से ठीक पहले टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने वृंदावन का दौरा किया है।

यह भी पढ़ें: हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक का होगा तलाक? जानें दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ

वृंदावन पहुंचे कुलदीप यादव

T20 World Cup से पहले स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने अपने सोशल मीडिया पर दो फोटो शेयर की हैं। जिनमे वह वृंदावन का दौरा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुलदीप ने इन फोटो को कैप्शन दिया है-“वृन्दावन से हरे कृष्ण” बता दें कि कुलदीप आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हैं। इस सीजन उनकी टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी।

IPL 2024 में कुलदीप यादव का प्रदर्शन

इस सीजन कुलदीप यादव ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 11 मुकाबले खेले। इस दौरान उन्होंने 23.25 की औसत से गेंदबाजी करते हुए 16 बल्लेबाजों के विकेट लिए। कुल मिलकर कुलदीप की तरफ से आईपीएल 2024 में अच्छी गेंदबाजी देखने को मिली। अब इस गेंदबाज से आगामी टी20 वर्ल्ड कप में भी इसी तरह की गेंदबाजी की ज़रूरत होगी।

Editors pick