Cricket
IPL 2024: अभ्यास में Rishabh Pant ने लगाया एक हाथ से छक्का, वीडियो वायरल

IPL 2024: अभ्यास में Rishabh Pant ने लगाया एक हाथ से छक्का, वीडियो वायरल

हार्दिक पांड्या के साथ उपकप्तानी की दौड़ में हैं ऋषभ पंत-रिपोर्ट
Rishabh Pant IPL 2024 के लिए तैयारी कर रहे हैं, वह टीम को एक बार फिर लीड करते नजर आएँगे। उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल में वापसी के लिए तैयार हैं। वह कार दुर्घटना के बाद चोटिल हुए थे, जिसमे उनके घुटने का ऑपरेशन भी हुआ था। वह तब से क्रिकेट से दूर हैं, लेकिन IPL 2024 के साथ वह क्रिकेट मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं। वह कप्तानी करेंगे ओर अभी उसी के लिए अभ्यास कर रहे हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर उनके और दिल्ली कैपिटल्स के फैंस काफी खुश हो जाएंगे।

ऋषभ पंत के वैसे कई वीडियो पहले भी आए हैं, जिसमे वह क्रिकेट खेलते या विकेट कीपिंग करते हुए दिख रहे हैं। लेकिन इस बार जो उनका वीडियो वायरल हो रहा है, उसमे वह बड़ा छक्का लगा रहे हैं और वो भी एक हाथ से। ये ऋषभ पंत अक्सर करते थे जब वह पहले खेलते थे, वापस उसी अंदाज में पंत को छक्का लगाते देखना अच्छी खबर है।

यह भी देखें“गलती पर डांटते हैं लेकिन…” Rohit Sharma को पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बताया यारों का यार

दिल्ली कैपिटल्स IPL 2024 में अपना पहला मैच 23 मार्च को मोहाली में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेगी। आपको बता दें कि अभी सिर्फ आईपीएल के पहले फेज का शेड्यूल जारी हुआ है, जिसमें दिल्ली अपने होम ग्राउंड अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में कोई मैच नहीं खेलेगी।

Editors pick