Cricket
यशस्वी जायसवाल ने मुंबई में खरीदा करोड़ों का घर, जानिए कीमत और अन्य डिटेल

यशस्वी जायसवाल ने मुंबई में खरीदा करोड़ों का घर, जानिए कीमत और अन्य डिटेल

Yashasvi Jaiswal House in Mumbai
Yashasvi Jaiswal House in Mumbai: यशस्वी ने मुंबई में एक अपार्टमेंट खरीदा है, जिसकी कीमत करोड़ों में हैं। जानिए अन्य डिटेल।

Yashasvi Jaiswal को आज कौन नहीं जानता, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेल रहे यशस्वी अभी तक 2 डबल सेंचुरी लगा चुके हैं। उनकी क्रिकेट अचीवमेंट के बीच उन्होंने अपनी निजी जिंदगी में बड़ी अचीवमेंट हासिल की है। मुंबई में उन्होंने एक महंगा अपार्टमेनेट ख़रीदा है, जिसकी कीमत करोड़ों में हैं।

Yashasvi Jaiswal यूपी से निकलकर मुंबई पहुंचे, इस शहर में आने का मकसद उनका ये था कि वह क्रिकेट में अपना करियर बना सके। ये सपना उनका पूरा भी हुआ, लेकिन इस बीच इसी मुंबई शहर में उन्होंने कई कठिनाइयां भी झेली। मुंबई में घर तो छोड़ों, यशस्वी के पास रात गुजारने के लिए किराए की छत भी नहीं थी। एक समय था जब वह टेंट में सोते थे, वो भी शर्तों के आधार पर यानी इसके बदले उन्हें कुछ काम भी करना पड़ता था। खैर, आज यशस्वी अपनी सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। इसी बीच उन्होंने मुंबई में घर ख़रीदा, जिसकी कीमत 5 करोड़ से अधिक है।

Yashasvi Jaiswal House in Mumbai

रिपोर्ट के अनुसार Yashasvi Jaiswal ने मुंबई श्शर के बांद्रा ईस्ट में एक अपर्टमेंट ख़रीदा है। ये Ten BKC प्रोजेक्ट के अंडर है, जिसकी कीमत 5 करोड़ 38 लाख रूपये बताई गई है।

Yashasvi Jaiswal का अपार्टमेंट 1,110 वर्ग फुट में बताया जा रहा है। हालांकि अभी ये अपार्टमेंट बनकर तैयार नहीं हुआ है, इसमें काम चल रहा है। खबर के मुताबिक ये डील इसी साल 7 जनवरी को हुई है।

यह भी देखेंBabar Azam ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, बने सबसे तेज 10000 टी20 रन बनाने वाले बल्लेबाज

Yashasvi Jaiswal ने जो अपार्टमेंट ख़रीदा है, वो प्रोजेक्ट Adani Realty के पास है। इसी रिपोर्ट में ब्रोकरों के हवाले से बताया गया है कि अपार्टमेंट 2024 के आखिरी में तैयार हो जाएंगे, जिसके बाद इन्हे हैंडओवर कर दिया जाएगा।

Editors pick