Cricket
इंग्लैंड के सामने ऐसा करने वाली पहली टीम बनी भारत

इंग्लैंड के सामने ऐसा करने वाली पहली टीम बनी भारत

IND vs ENG 3rd Test
IND vs ENG 3rd Test: भारतीय टीम ने 430 पर पारी घोषित की। टीम इंडिया पहली टीम बनी, जिसने मैकुलम-स्टोक्स की जोड़ी के सामने पारी घोषित की।

राजकोट में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम मजबूत स्थिति में हैं। उसने इंग्लैंड को जीत के लिए 557 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है। आज टेस्ट के चौथे दिन रोहित शर्मा ने जब भारतीय पारी घोषित की, तब टीम इंडिया का स्कोर 4 विकेट पर 430 रन था। यशस्वी जायसवाल 214 और सरफराज खान 67 पर खेल रहे थे।

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया पहली टीम बन गई है, जिसने ब्रेंडन मैकुलम और बेन स्टोक्स की जोड़ी के सामने पारी घोषित की है। बेन स्टोक्स ने 2022 में इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट टीम की कप्तानी संभाली। इसी वर्ष ब्रेंडन मैकुलम भी टीम के हेड कोच नियुक्त किए गए, दोनों का कार्यकाल जारी है और इस दौरान कभी कोई टीम इंग्लैंड के सामने पारी घोषित नहीं कर पाई।

भारत जीत की ओर, यशस्वी ने खेला जैसबॉल!

इंग्लैंड के बैसबॉल क्रिकेट के दौर में यशस्वी जायसवाल ने उसी अंदाज में क्रिकेट खेला और अपना दोहरा शतक पूरा किया। इस पारी में उन्होंने रिकॉर्ड 12 छक्के लगाए। वह एक टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले वसीम अकरम के साथ संयुक्त रूप से टॉप पर आ गए हैं। अपने डेब्यू टेस्ट खेल रहे सरफराज खान ने दूसरी पारी में भी अर्धशतक जड़ा, वह चौथे भारतीय बन गए हैं जिन्होंने डेब्यू टेस्ट की दोनों पारियों में अर्धशतक जड़ा।

यह भी देखेंYashasvi Jaiswal ने इस पारी में बनाए 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, यहां देखें

इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली पारी में 445 रन बनाए थे। इंग्लैंड की पहली पारी 319 रनों पर सिमट गई थी। भारत ने दूसरी पारी 430 रनों पर घोषित की। इंग्लैंड हार की दहलीज पर खड़ी है, 557 रनों का पीछा करते हुए उसने 4 विकेट 28 पर गंवा दिए हैं।

Editors pick