Cricket
IND vs SA 2nd Test में दिखी श्रीराम की झलक, विराट कोहली ने किया भगवान को प्रणाम-Watch

IND vs SA 2nd Test में दिखी श्रीराम की झलक, विराट कोहली ने किया भगवान को प्रणाम-Watch

Virat Kohli
मैच में भारतीय गेंदबाजों के इस प्रदर्शन ने सभी खिलाडियों में नया जोश भर दिया है। मैदान पर Virat Kohli ने भगवान श्री राम को प्रणाम किया है।

IND vs SA 2nd Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में भारतीय टीम के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। पहले सेशन में ही टीम के गेंदबाजों ने साउथ अफ्रीका को 55 रनों पर आलआउट कर दिया। मैच में भारतीय गेंदबाजों के इस प्रदर्शन ने सभी खिलाडियों में नया जोश भर दिया है। इस बीच मैदान पर विराट कोहली (Virat Kohli) ने भगवान श्री राम (Shri Ram) को प्रणाम किया है।

दरअसल, साउथ अफ्रीका के गेंदबाज केशव महाराज जिस समय मैदान पर बल्लेबाजी करने आए तो डीजे पर श्रीराम का एक गाना बजाय गया। जिसके बाद स्लिप में खड़े विराट कोहली ने तीर कमान का एक सांकेतिक भाव प्रकट करते हुए श्रीराम को प्रणाम किया।

मोहम्मद सिराज साउथ अफ्रीका के 6 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। उन्होंने 9 ओवर में 15 रन दिए। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह को 2 और मुकेश कुमार ने 2 विकेट हासिल किए।

Editors pick