Cricket
IND vs SA Highlights: भारत ने 11 सालों का ICC ट्रॉफी का सूखा किया खत्म, T20 WC पर किया कब्जा

IND vs SA Highlights: भारत ने 11 सालों का ICC ट्रॉफी का सूखा किया खत्म, T20 WC पर किया कब्जा

IND vs SA T20 World Cup 2024 Final भारतीय टीम ने 7 रनों के अंतर से जीत लिया है। भारतीय टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।

IND vs SA T20 World Cup Final Live: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप जीतकर 11 साल का आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म कर दिया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने बारबाडोस में 7 रनों से जीत दर्ज करते हुए साउथ अफ्रीका को हराया और कप पर कब्जा जमाया।

किंग कोहली और अक्षर पटेल की यादगार पारी

भारतीय टीम को दूसरे ओवर में ही कप्तान रोहित शर्मा (9) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद ऋषभ पंत (0) भी उसी ओवर में चलते बने और सूर्यकुमार यादव (3) खास कमाल नहीं कर पाए।

इसके बाद दूसरे छोर से अपनी फॉर्म में वापिस लौटते हुए सधी हुई बल्लेबाजी की और उनका साथ देने के लिए अक्षर पटेल क्रीज पर आए। विराट ने 59 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 76 रनों की शानदार पारी खेली। जबकि, अक्षर पटेल ने 31 गेंदों में 1 चौका और 4 छक्क जमाते हुए 47 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने 54 गेंदों में 72 रनों की बड़ी साझेदारी जोड़ी।

आखिर में शिवम दुबे ने 16 गेंदों में 27 रन बनाए। जिसकी बदौलत भारत ने 176/7 का स्कोर खड़ा किया।

साउथ अफ्रीका की ओर से नॉर्ख्या और केशव महाराज ने 2-2 विकेट चटकाए। जबकि, रबाडा और यानसेन ने 1-1 विकेट लिया।

हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह की विजयी गेंदबाजी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम को भारत ने रीजा हैंड्रिक्स (4) और एडन मारक्रम (4) के रुप में जल्दी झटके दिए। इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स ने 31 रनों की घातक पारी खेली, जिन्हें अक्षर पटेल ने बोल्ड कर वापिस भेजा।

इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने 27 गेंदों में 52 घातक अर्धशतकीय पारी खेली, जिसने भारतीय उम्मीदों को जखझोर कर रख दिया था। 17वां ओवर डालने आए हार्दिक पंड्या ने भारतीय टीम की खेल में वापसी कराई और क्लासेन को वापिस लौटाया।

इसके बाद बाकी कसर मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 18वें ओवर में पूरी की। बुमराह ने महज 2 रन देते हुए मार्को यानसे का विकेट निकाला। हार्दिक पंड्या ने आखिरी ओवर डालते हुए रबाडा और मिलर के विके चटकाए। जिसकी बदौलत भारत ने साउथ अफ्रीका को 169/8 के स्कोर पर रोक लिया और 7 रनों से मैच जीत लिया।

भारत की ओर से हार्दिक पंड्या ने 3 विकेट लिए। इसके अलावा बुमराह और अर्शदीप ने 2-2 विकेट और अक्षर ने 1 विकेट लिया।

IND vs SA Live Score:

IND- 176/7 (20)

SA- 161/6 (19)

11:35 PM: हार्दिक पंड्या के आखिरी ओवर से 8 रन आए और भारत ने मुकाबला 7 रनों के अंतर से जीत लिया है।

11:32 PM: आखिरी ओवर की पांचवी गेंद पर हार्दिक ने एक और विकेट चटका दिया है। फिर से समर्यकुमार यादव ने बाउंड्री पर कैच लपका और कागिसो रबाडा पवेलियन लौटे। साउथ अफ्रीका को एक गेंद पर 9 रनों की दरकार।

11:26 PM: हार्दिक पंड्या के ओवर की पहली गेंद पर डेविड मिलर का बड़ा विकेट गिर गया है। सूर्यकुमार यादव ने बाउंड्रीपर भागते हुए हैरतंगेज कैच लपका है। मैच भारत की झोली में जाता हुआ।

11:22 PM: साउथ अफ्रीका को एक ओवर में जीतने के लिए 16 रनों की जरूरत है। भारत की पकड़ खेल पर पूरी तरह से मजबूत हो चुकी है और आखिरी ओवर के लिए गेंद हार्दिक पंड्या के हाथों में थमा दी गई है।

11:14 PM: जसप्रीत बुमराह ने मारको यानसेन को क्लीन बोल्ड करके चलता कर दिया है। भारत की खेल में वापसी होती नजर आ रही है। साउथ अफ्रीका का छठा विकेट गिरा।

11:05 PM: हार्दिक पंड्या ने भारत को बड़ी सफलता दिलाई है। क्लासेन को कीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच करयाा है। क्लासेन 57 रन बनाकर पवेलियन लौटे। साउथ अफ्रीका का पांचवां विकेट गिरा।

11:00 PM: हेनरिक क्लासेन ने 23 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है और भारत की पहुंच से मैच दूर कर दिया है। फिलहाल विकेट की दरकार भारत को।

10:47 PM: अर्शदीप सिंह ने भारत को बड़ी सफलता दिलाई। क्विंटन डी कॉक को कुलदीप यादव के हाथों कैच आउट कराया है। डी कॉक 39 रन बनाकर लौटे और साउथ अफ्रीका का चौथा विकेट गिरा।

10:28 PM: अक्षर पटेल ने ट्रिस्टन स्टब्स को क्लीन बोल्ड कर चलता कर दिया है। भारत को बड़ी सफलता दिलाई। स्टब्स 31 रन बनाकर लौटे और साउथ अफ्रीका का तीसरा विकेट गिरा।

दूसरा विकेट- अर्शदीप सिंह ने अपने दूसरे ओवर में साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम को ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। मार्कराम 5 गेंदों पर 4 रन बनाकर आउट हुए।

पहला विकेट: जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ही ओवर में भारत को पहली सफलता दिलाई। अपनी घातक गेंदबाजी से बुमराह ने रीजा हैंड्रिक्स को बोल्ड किया। रीजा ने 4 गेंदों पर 5 रन बनाए।

9:39 PM: आखिरी गेंद पर रविंद्र जडेजा ने गेंद खड़ी कर दी और केशव महाराज ने शानदार कैच पकड़ा। भारत की पारी इसी के साथ 176/7 पर पूरी हुई।

9:37 PM: आखिरी ओवर में शिवम दुबे मिलर के हाथों कैच दे बैठे हैं। नॉर्ख्या ने उन्हें 27 रनों पर लौटाया। भारत का 6वां विकेट गिरा।

9:31 PM: यानसेन ने भारत को बड़ा झटका दिया है। विराट कोहली ने बाउंड्री पर रबाडा को कैच दे दिया है। कोहली ने 59 गेंदों में 76 रनों की पारी खेली।

9:30 PM: विराट कोहली ने यानसेन को रिमांड पर ले लिया है। किंग कोहली ने 95 मीटर का जोरदार छक्का जमाया है और 76 रनों के स्कोर पर आ गए हैं।

9:21 PM: विराट कोहली ने हाथ खोल लिए हैं और रबाडा की गेंद पर जोरदा छक्का जड़ा है।

9:19 PM: विराट कोहली ने पूरी 48 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। कोहली ने एक छोर को संभालकर रखा है।

9:08 PM: शिवम दुबे ने आते ही हाथ खोल दिए हैं। उन्होंने यानसेन के ओवर की पहली गेंद पर जोरदार छक्का लगाया है।

9:04 PM: अक्षर पटेल दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए हैं। दूसरे छोर पर खड़े अक्षर क्रीज के बाहर आए रन लेने के लिए निकले थे और जैसे ही वापिस लौटे क्विंटन डीकॉक ने नॉन स्ट्राइकर छोर पर थ्रो मारा और रन आउट कर दिया। अक्षर 47 रन बनाकर लौटे।

9:01 PM: अक्षर पटेल ने इस बार रबाडा पर सीधे दिशा में छक्का जड़ दिया है। करियर की घातक पारी खेलते हुए पटेल।

8:55 PM: अक्षर पटेल ने इस बार तबरेज शम्सी को निशाना बनाया। घुटने टेककर शानदार छक्का जड़ दिया। पटेल के बल्ले से तीसरा छक्का आया।

8:47 PM: ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान हेड कोच राहुल द्रविड़ विराट कोहली और अक्षर पटेल के पास पहुंचे और काफी देर तक बातचीत करते नजर आए।

8:38 PM: अक्षर पटेल ने इस बार केशव महाराज पर उसी दिशा में जोरदार छक्का जड़ा है। पटेल शानदार फॉर्म में हैं।

8:34 PM: अक्षर पटेल ने मारक्रम पर शानदार छक्का जड़ दिया है।

8:22 PM: रबाडा ने भारत को बड़ा झटका दिया है। सूर्यकुमार यादव बाउंड्री पर क्लासेन को कैच दे बैठे हैं और 3 रन बनाकर चलते हुए। भारत का तीसरा विकेट गिरा।

8:19 PM: विराट कोहली के बल्ले से एक और चौका आया है। उन्होंने महाराज की गेंद पर शानदार जमीनी शॉट लगाया।

8:12 PM: भारत को लगातार झटके। महज दो गेंद खेलकर ऋषभ पंत विकेटकीपर डी कॉक को कैच थमा बैठे हैं। महाराज ने दूसरा विकेट गिराया।

8:09 PM: केशव महाराज ने कप्ता रोहित शर्मा को क्लासेन के हाथों कैच आउट करा दिया है। भारतीय टीम को बेहद बड़ा झटका लगा। फॉर्म में चल रहे रोहित महज 9 रन बनाकर लौटे।

8:07 PM: दूसरे छोर से स्पिनर केशव महाराज को गेंद दी गई है और रोहित शर्मा ने उनके ओवर की शुरूआत लगातार दो चौकों के साथ की है।

8:06 PM: इस बार स्ट्रेट ड्राइव लगातार विराट ने चौका जड़ा। ओवर की तीसरी बाउंड्री कोहली के बल्ले से निकली। ओवर में 15 रन बनाए।

8:03 PM: इस बार फ्लिक किया कोहली ने और यानसेन की लगातार दो गेंदों पर विराट ने शानदार चौके जड़े।

8:03 PM: पहले ओवर में विराट कोहली ने शानदार कवर ड्राइव लगाकर चौका जड़ दिया है।

8:00 PM: रोहित शर्मा और विराट कोहली भारतीय टीम को शुरूआत देने के लिए क्रीज पर उतर चुके हैं। साउथ अफ्रीका ने मार्को यानसेन के हाथों में गेंद थमाई है।

7:36 PM: दोनों टीमों की प्लेइंग11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह

साउथ अफ्रीकाः क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज़ शम्सी

7:34 PM: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीत लिया है और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है।

7:26 PM: कुछ ही देर में टॉस होने जा रहा है। दोनों टीमों के खिलाड़ी वॉर्म-अप करते नजर आ रहे हैं।

7:18 PM: बारबाडोस में मौसम साफ नजर आ रहा है। दोनों टीमें मैदान पर पहुंच चुकी हैं और भारतीय टीम आपस में बातचीत करती नजर आ रही है। लाइव मैच की पल-पल की अपडेट के लिए इनसाइडस्पोर्ट हिंदी के साथ बने रहें।

6:38 PM: रोहित शर्मा एंड कंपनी बारबाडोस के ग्राउंड पर पहुंच चुकी है।

5:21 PM: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा

साउथ अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज़ शम्सी

Editors pick