Cricket
IND vs SA: 8 गेंद के बाद ही लैंडिंग एरिया में हुआ गड्ढा, 10 मिनट तक रुका रहा खेल

IND vs SA: 8 गेंद के बाद ही लैंडिंग एरिया में हुआ गड्ढा, 10 मिनट तक रुका रहा खेल

IND vs SA: 8 गेंद के बाद ही लैंडिंग एरिया में हुआ गड्ढा, 10 मिनट तक रुका रहा खेल
IND vs SA 2nd Test: दूसरे दिन सिर्फ 8 गेंदों के बाद मैच 10 मिनट के लिए रुका रहा। मुकेश कुमार ने लैंडिंग एरिया को लेकर शिकायत की।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड पर दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है। गुरुवार को टेस्ट का दूसरा दिन है, मैच भारतीय समयनुसार 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू हुआ और दिन के दूसरे ही ओवर में मुकेश कुमार ने पिच पर लैंडिंग एरिया को लेकर शिकायत की, पिच क्यूरेटर मैदान पर आए और इसमें लगभग 10 मिनट का समय लगा।

साउथ अफ्रीका ने दिन की शुरुआत की तो उनके हाथ में 7 विकेट थी, पहले ही ओवर की आखिरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने डेविड बेंडिंगहाम को आउट किया। सामने आती गेंद पर बल्लेबाज ने कवर में खेलना चाहा लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर सीधा विकेट कीपर केएल राहुल के हाथों में गई। दूसरा ओवर मुकेश कुमार का था, दूसरी गेंद के बाद ही उन्होंने अंपायर से लैंडिंग एरिया को लेकर शिकायत की।

इस गेंद के बाद मुकेश कुमार ने शिकायत की थी कि पिच के लैंडिंग एरिया पर गड्ढा हो गया है, जो टीवी पर नजर भी आ रहा था। इसके बाद कम से कम 10 मिनट के लिए मैच रुका रहा। पिच को ठीक किया गया, उस जगह को हथोड़े की मदद से समतल किया गया। इसमें भारतीय प्लेयर्स ने भी उनकी मदद की।

यह भी देखेंOTD in 2016: “शर्माओ मत बेबी” क्रिस गेल की अनुचित टिप्पणी के लिए लगा था 10 हजार डॉलर का जुर्माना, जानिए क्या हुआ था

भारतीय गेंदबाजों का जादू दूसरे दिन भी जारी रहा। शुरूआती 3 विकेट जसप्रीत बुमराह ने ही लिए। साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी जारी है। साउथ अफ्रीका की पहली पारी 55 रनों पर सिमट गई थी। भारत की पहली पारी 153 रन पर सिमटी थी। रोहित शर्मा ने पहली पारी में 98 रनों की बढ़त हासिल की थी।

Editors pick