Cricket
पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया ने डिफेंड किया सबसे कम स्कोर

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया ने डिफेंड किया सबसे कम स्कोर

T20I में भारत द्वारा बचाया गया सबसे कम स्कोर
भारत रविवार को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पाक के खिलाफ 19 ओवर में 119 रन पर ऑलआउट हो गई।

IND vs PAK T20 World Cup 2024: भारत के खराब प्रदर्शन और पाकिस्तान की शानदार गेंदबाजी के चलते टीम इंडिया रविवार को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 19 ओवर में 119 रन पर ऑलआउट हो गई। लेकिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के गेंदबाजों ने खतरनाक गेंदबाजी के दम पर यह मुकबला 6 रनों से जीत लिया।

यह सभी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का सबसे कम स्कोर है। बता दें कि इससे पहले भारत का सबसे कम स्कोर 2012 में 133/9 था। भारत ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कभी भी 130 से अधिक के लक्ष्य का बचाव नहीं किया है। टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारतीय टीम द्वारा सबसे कम स्कोर का बचाव 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 138 रन था। टी20 विश्व कप में, 2016 में बांग्लादेश के खिलाफ 146 रन का स्कोर भारत द्वारा सबसे कम स्कोर का बचाव था।

यह भी पढ़ें: IND vs PAK Highlights: रोमांचक मुकाबले में भारत की जीत, पाकिस्तान को 6 रनों से रौंदा

टी20 विश्व कप में भारत द्वारा बचाया गया सबसे कम स्कोर

138 — बनाम जिम्बाब्वे (हरारे 2016)

144 — बनाम इंग्लैंड (नागपुर 2017)

146 — बनाम बांग्लादेश (बेंगलुरु 2016)

152 — दक्षिण अफ्रीका (कोलंबो 2012)

153 — बनाम दक्षिण अफ्रीका (डरबन 2007)

119- बनाम पाकिस्तान (न्यूयॉर्क 2024)

टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत द्वारा बचाया गया सबसे कम स्कोर

146 — बनाम बांग्लादेश (बेंगलुरु 2016)

152 — दक्षिण अफ्रीका (कोलंबो 2012)

153 — बनाम दक्षिण अफ्रीका (डरबन; 2007)

157 — बनाम पाकिस्तान (जोहान्सबर्ग 2007)

159 — बनाम अफगानिस्तान (कोलंबो 2012)

119- बनाम पाकिस्तान (न्यूयॉर्क 2024)

Editors pick