Cricket
IND vs PAK मुकाबले से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका, रोहित शर्मा चोटिल

IND vs PAK मुकाबले से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका, रोहित शर्मा चोटिल

IND vs PAK मुकाबले से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका, रोहित शर्मा चोटिल
IND vs IRE: रोहित शर्मा को नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में IND बनाम IRE मैच के बीच में रिटायर होने के लिए मजबूर होना पड़ा।

IND vs IRE T20 World Cup: पाकिस्तान के खिलाफ हाई वोल्टेज मुकाबले से पहले भारत को बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में IND बनाम IRE मैच के बीच में रिटायर होने के लिए मजबूर होना पड़ा। हिटमैन ने कप्तानी पारी खेली और तूफानी अर्धशतक के साथ टीम का नेतृत्व किया। हालांकि, एक गेंद उनकी कोहनी पर लगने के बाद वह रिटायर हर्ट हो गए।

Rohit Sharma चोटिल होकर रिटायर हर्ट

जोशुआ लिटिल की एक गेंद रोहित के बल्ले से छूटकर उनकी कोहनी पर जा लगी। भारतीय कप्तान कुछ ओवर तक बल्लेबाजी करने में सफल रहे लेकिन दर्द और परेशानी के कारण उन्हें 10वें ओवर की शुरुआत से पहले मैदान से बाहर जाना पड़ा। अगर रोहित की चोट बड़ी है तो 9 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले से पहले यह एक बड़ा झटका हो सकता है।

रोहित शर्मा ने नासाउ की मुश्किल पिच पर धैर्य से खेलते हुए 36 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया है। रोहित शर्मा के साथ आज उनका नया पार्टनर ओपनिंग करने आया। विराट कोहली ने आज रोहित के साथ पारी की शुरुआत की, हालांकि वह 5 गेंदों पर 1 रन ही बना सके।

Editors pick