Cricket
IND vs ENG 5th Test Highlights: कुलदीप और जायसवाल चमके, भारत के नाम रहा पहला दिन

IND vs ENG 5th Test Highlights: कुलदीप और जायसवाल चमके, भारत के नाम रहा पहला दिन

धर्मशाला में कुलदीप यादव के 5 विकेट हॉल और फिर यशस्वी जायसवाल के आतिशी अर्धशतक की बदौलत भारत मुकाबले में मजबूत स्थिति में है।

IND vs ENG 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवे टेस्ट का पहला दिन रोहित शर्मा एंड कंपनी के नाम रहा। कुलदीप यादव के पंजा झटकने के साथ भारतीय युवा यशस्वी जायसवाल और कप्तान रोहित शर्मा ने अर्धशतक जड़े।

इंग्लैंड ने धर्मशाला में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मेहमान टीम के सलामी बल्लेबाजों ने टीम को अच्छी शुरूआत दी। लेकिन डकेट (27) के कुलदीप यादव द्वारा आउट होने के बाद इंग्लैंड के लगातार विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। गिल ने कुलदीप की गेंद पर बेन डकेट का कमाल का कैच पकड़ा। इसके बाद कुलदीप ने ओली पोप (11) जुरैल के हाथों स्टंप कराया।

108 गेंदों पर 79 रन बनाकर खेल रहे जैक क्रॉली को कुलदीप ने क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेजा। इसके अलावा रूट, बेयरस्टो और फोक्स ने क्रमशः 26, 29 और 24 रन ही बनाए। जबकि, कप्तान स्टोक्स और मार्क वुड शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौटे।

कुलदीप यादव ने 15 ओवरों के स्पेल में 72 रन देकर 5 विकेट चटकाए। जबकि, अश्विन ने 51 रन देते हुए 4 विकेट लिए। जडेजा को भी 1 विकेट मिला। जिसके चलते इंग्लैंड 218 रनों के स्कोर पर ढेर हो गया।

जवाबी बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने रोहित शर्मा और जायसवाल के दम पर जोरदार शुरूआत की। जायसवाल ने 58 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 57 रन जड़े। उन्हें टॉम हार्टली ने स्टंप आउट कराया। जबकि दिन के आखिर तक रोहित शर्मा (52) ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। वह पहले दिन की समाप्ति तक गिल (26) के साथ टिके रहे। जिसकी बदौलत भारत ने 135/1 का स्कोर बना लिया है।

IND vs ENG Test Day-1 LIVE Score:

ENG: 218/10 (57.4)

IND: 135/1 (30)

  • शुभमन गिलः 26
  • रोहितः 52

4:59 PM: इसी के साथ पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। गिल और रोहित क्रीज पर टिके हैं और भारत इंग्लैंड के स्कोर से 83 रन पीछे है।

4:40 PM: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 77 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों के साथ 50 रन पूरे कर लिए हैं।

WICKET: भारत को लगा पहला झटका

4:25 PM: यशस्वी जायसवाल अपना अर्धशतक पूरा करते ही पवेलियन लौट गए हैं। बाशिर की गेंद पर उन्होंने आगे बढ़ने की कोशिश की और स्टंप आउट हुए।

4:24 PM: यशस्वी जायसवाल ने 56 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है।

4:17 PM: जायसवाल ने बाशिर के ओवर में जमकर धुलाई कर दी और लगातार चौके जड़े हैं। वह रोहित से भी रनों के मामले में आगे गए हैं और 47 रनों पर खेल रहे हैं।

4:02 PM: रोहित और जायसवाल ने भारत को जोरदार शुरूआत दी है। भारतीय कप्तान अब अपने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं।

3:39 PM: रोहित के बाद अब जायसवाल ने हाथ खोले हैं और बाशिर के एक ही ओवर में 3 छक्के जड़ दिए हैं।

3:13 PM: रोहित शर्मा ने मार्क वुड की गेंद शानदार पुल शॉट लगाते हुए छक्का जड़ दिया है।

2:59 PM: रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल भारत को शुरूआत देने के लिए क्रीज पर आ गए हैं।

WICKET: आखिरी विकेट गिरा

2:48 PM: अश्विन ने एक बार फिर से एक ओवर में 2 विकेट चटकाए। उन्होंने एंडरसन को कैच आउट कराकर इंग्लैंड की पारी समेट दी।

WICKET: अश्विन ने झटका तीसरा विकेट

2:44 PM: रवि अश्विन ने भारत को 9वीं सफलता बेन फोक्स को बोल्ड करके दिला दी है। अश्विन का यह तीसरा विकेट है।

2:33 PM: बेन फोक्स ने अश्विन की गेंद पर चौका लगाकार तीसरे सत्र का आगाज किया है।

2:13 PM: टी ब्रेक हो चुका है और इंग्लैंड फिलहाल मुसीबत में है। भारत को पारी समेटने के लिए महज 2 विकेट चाहिए।

WICKET: अश्विन का लगातार प्रहार

1:55 PM: अश्विन ने एक ही ओवर में दूसरा विकेट चटकाया। उन्होंने मार्क वुड को शून्य के स्कोर पर ही स्लिप में खड़े रोहित के हाथों कैच आउट करा दिया है।

WICKET: हार्टली हुए आउट

1:52 PM: इस बार 100वां टेस्ट खेल रहे अश्विन ने विकेट चटकाया है। उन्होंने हार्टली को बाउंड्री पर कैच पडिक्कल के हाथों कैच आउट कराया।

WICKET: कुलदीप ने खोला पंजा

1:38 PM: कुलदीप यादव ने इस बार कप्तान बेन स्टोक्स को एलबीडब्लू कर पवेलियन लौटा दिया है। इसी के साथ उन्होंने अपना फाइफर पूरा किया। इंग्लैंड का छठा विकेट गिरा।

WICKET: जो रूट पवेलियन लौटे

1:30 PM: इस बार रविंद्र जडेजा ने भारत को सफलता दिलाई। उन्होंने जो रूट को एलबीडब्लू आउट किया।

WICKET: इंग्लैंड का चौथा विकेट गिरा

1:26 PM: कुलदीप यादव ने एक और अपना कमाल दिखाया। जॉनी बेयरस्टो को कीपर के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेज दिया है। यह भारत और कुलदीप दोनों की चौथी सफलता है।

12:57 PM: कुलदीप यादव ने एकबार फिर अपनी घातक स्पिन गेंदबाजी से साबित किया कि वह किसी भी मैदान पर गेंद को घुमाने में माहिर हैं। उन्होंने सेट क्रॉली को 79 के निजी स्कोर पर अपनी जादुई डिलवरी में फंसा कर इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया।

12:21 PM: रूट ने बुमराह के ओवर की पहली गेंद पर ही चौका जड़ दिया है। कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए हाथ खोलने की शानदार कोशिश।

12:12 PM: नए बल्लेबाज जो रूट के लिए गेंदबाजी पर बुमराह को वापिस लाया गया है।

WICKET: इंग्लैंड का दूसरा विकेट गिरा

11:30 AM: कुलदीप यादव ने अपने पांचवे ओवर में भारत को दूसरी सफलता दिलाई। ओली पोप आगे बढ़ गए थे, जिसके चलते ध्रुव जुरैल ने उन्हें स्टंप आउट किया।

11:27 AM: क्रॉली ने अश्विन की गेंद पर पारी का पहला छक्का जड़ दिया है। सीधी दिशा में जोरदार लंबा छक्का लगाया।

11:21 AM: जैक क्रॉली ने 64 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 51 रन बनाकर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है।

11:14 AM: जैक क्रॉली अपने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं। सलामी बल्लेबाज लय में नजर आ रहे हैं और सेट हो चुके हैं।

WICKET: इंग्लैंड को पहला झटका

10:59 AM: कुलदीप यादव की गेंद पर डकेट ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, जिस पर शुभमन गिल ने पीछे की ओर भागते हुए लाजवाब कैच पकड़ा।

10:59 AM: कुलीदप यादव के इस ओवर में 2 चौके आ चुके हैं।

10:57 AM: भारत ने अब दोनों छोर से स्पिनर लगा दिए हैं। कुलदिप यादव और अश्विन को गेंदबाजी के लिए लाया गया।

10:50 AM: इंग्लैंड ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। भारत अभी तक विकेट निकालने में नाकाम हे।

10:29 AM: सिराज की गेंद पर जैक क्रॉली के लिए एलबीडब्लू की अपील भारत ने की, लेकिन अंपायर नॉट करार दिया। भारत के रीव्यू लेने के बावजूद फैसला अंपायर कॉल रहा।

10:25 AM: क्रॉली और डकेट क्रीज पर सेट होते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों बल्लेबाी सधा हुआ खेल दिखा रहे हैं।

9:57 AM: इस बार बेन डकेट ने हाथ खोले हैं और सिराज की गेंद पर चौका जड़ दिया है।

9:38 AM: क्रॉली ने सिराज के पहले ओवर की चौथी गेंद पर शानदार कवर ड्राइव के साथ चौका लगाया। यह पारी की पहली बाउंड्री है।

9:35 AM: बुमराह के ओवर की आखिरी गेंद पर क्रॉली 3 रन लेने में कामियाब रहे।

9:32 AM: एक्शन हुआ शुरू, इंग्लैंड को शुरूआत देने उतरे जैक क्रॉली और बेन डकेट। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी की शुरूआत की है।

9:04 AM: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीत लिया है और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

8:53 AM: दोनों टीमों के बीच कुछ ही देर में टॉस होगा।

8:47 AM: भारत और इंग्लैंड के बीच लाइव एक्शन की अपडेट जानने के लिए हमारे साथ बने रहें।

Editors pick