Cricket
Yashasvi Jaiswal ने की इंग्लिश गेंदबाजों की कुटाई, छक्के के साथ पूरा किया अर्धशतक

Yashasvi Jaiswal ने की इंग्लिश गेंदबाजों की कुटाई, छक्के के साथ पूरा किया अर्धशतक

Yashasvi Jaiswal
Yashasvi Jaiswal ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया।

Yashasvi Jaiswal ने इंग्लैंड ही नहीं दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में शामिल जेम्स एंडरसन की कुटाई की। उन्होंने छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। जायसवाल को देखकर लगता है कि उनके अंदर काफी आत्मविश्वास है।

Yashasvi Jaiswal ने जेम्स एंडरसन द्वारा डाले गए 27वें ओवर में अपनी तेज पारी की शुरुआत की जब वह 35 के स्कोर पर थे। इस ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने शानदार छक्का मारा, इसके बाद अगली दोनों गेंदों पर चौके मारे।

जायसवाल ने इसके बाद अगले ही ओवर में हार्टली की कुटाई की, उन्होंने पांचवी गेंद पर छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। इसकी अगली गेंद फुल टॉस आई तो उन्होंने इस पर भी शानदार तरीके से छक्का जड़ा।

यह भी देखेंHappy Birthday Ab De Villiers: एबी डिविलियर्स के वर्ल्ड रिकार्ड्स, यहां देखें

भारत ने पहली पारी में 445 रन बनाए थे। इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी हुई लेकिन तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और इंग्लैंड की पारी 319 पर समाप्त हुई। भारत की दूसरी पारी जारी है। खबर लिखे जाने तक भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 142 रन है। भारत 268 रन आगे हैं। जायसवाल 90 और शुभमन गिल 28 रन बनाकर नाबाद हैं।

Editors pick