Cricket
IND vs ENG 3rd Test: जॉनी बेयरस्टो के नाम हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

IND vs ENG 3rd Test: जॉनी बेयरस्टो के नाम हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

Jonny Bairstow
IND vs ENG 3rd Test: राजकोट में खेले जा रहे टेस्ट में जॉनी बेयरस्टो पहली पारी में शून्य पर आउट हुए, उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

IND vs ENG 3rd Test: राजकोट में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन की शुरुआत इंग्लैंड की पारी से हुई। आज के दिन का पहला विकेट जो रुट के रूप में जसप्रीत बुमराह ने लिया। इसके बाद आए जॉनी बेयरस्टो तो खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। इसी के साथ बेयरस्टो के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

जॉनी बेयरस्टो को स्पिनर गेंदबाज कुलदीप यादव ने अपना शिकार बनाया। बेयरस्टो की चौथी गेंद पर कुलदीप यादव ने उन्हें एलबीडबल्यू आउट किया। 8वीं बार है जब भारतीय गेंदबाजों के सामने जॉनी बेयरस्टो टेस्ट क्रिकेट में शून्य पर आउट हुए हैं। अब वह भारत के सामने टेस्ट में सबसे ज्यादा बार ‘Duck Out’ होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर आ गए हैं।

Players with most ducks against India in Test cricket:

8 बार* – Jonny Bairstow
7 बार – Danish Kaneria
7 बार – Nathan Lyon
6 बार – James Anderson
6 बार – Shane Warne
6 बार – Mervyn Dillon

यह भी देखें- Delhi Capitals ने किया टीम जर्सी का अनावरण, देखें कैसी है महिला टीम की जर्सी

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट का आज तीसरा दिन है। इंग्लैंड की पहली पारी जारी है, दिन के पहले सेशन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 5 विकेट खोकर 290 रन बना लिए हैं। वह अभी भी भारत से 155 रन पीछे हैं।

Editors pick