Cricket
IND vs ENG 3rd Test Day 4 Highlights: 122 रनों पर ढेर हुई इंग्लैंड, भारत 434 रनों से जीता

IND vs ENG 3rd Test Day 4 Highlights: 122 रनों पर ढेर हुई इंग्लैंड, भारत 434 रनों से जीता

IND vs ENG 3rd Test भारत ने 434 रनों के विशाल अंतर से जीत लिया है। आखिरी दिन जायसवाल के दोहरे शतक के अलावा जडेजा ने 5 विकेट हॉल लिया।

IND vs ENG 3rd Test Day 4 Live: दमदार बल्लेबाजी के बाद भारतीय टीम ने गेंदबाजों के दम पर इंग्लैंड को आखिरी पारी में महज 122 रनों के स्कोर पर ढेर कर दिया। रविंद्र जडेजा के 5 विकेट हॉल के चलते भारत ने यह मैच 434 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया है।

भारत की ओर से आखिरी दिन बल्लेबाज करते हुए यशस्वी जायसवाल ने 236 गेंदों में 214 रनों की यादगार पारी खेली। वहीं, उनके साथ सरफराज खान ने 72 गेंदों में 68 रन बनाए। जबकि, इससे पहले शुभमन गिल 151 गेंदों पर 91 रन बनाकर शतक से चूक गए। भारत ने यह पारी 430/4 के स्कोर पर घोषित कर दी।

इसके बाद 557 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम लगातार गिरते विकेटों को नहीं रोक सकी। चौथी पारी में इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक रन मार्क वुड ने 33 बनाए। जबकि, जैक क्रॉली, बेन फोक्स, बेन स्टेक्स और टॉम हार्टले ने क्रमशः 11, 16, 15, 16 रन बनाए। इसके अलावा 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद सिराज

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन

IND vs ENG Live: भारत पहली पारी- 445/10, इंग्लैंड पहली पारी – 319/10

भारत दूसरी पारी- 430/4 (98)

इंग्लैंड दूसरी पारी-  122/10 (39.4)

4:47 PM- जडेजा ने वुड को कैच आउट कर पवेलियन भेज दिया है और इसी के साथ उन्होंने अपना 5 विकेट हॉउल पूरा किया। इंग्लैंड की टीम 122 रनों पर ही ढेर हो गई है और भारत ने यह मैच 434 रनों से जीत लिया है।

4:34 PM- इंग्लैंड को एक और झटका। रवि अश्विन ने इस बार सफलता हासिल की है। टॉम हार्टले को अश्विन ने बोल्ड कर चलता कर दिया है।

4:28 PM- रविंद्र जडेजा के नाम चौथे सफलता। बेन फोक्स को विकेटकीपर जुरैल के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेज दिया है। इंग्लैंड को यह 8वां झटका।

3:50 PM- इंग्लैंड के लिए लगी विकेटों की झड़ी। कुलदीप के गेंद पर रेहान अहमद ने बाउंड्री पर खड़े सिराज के हाथ में कैच दे दिया है। मेहमान टीम का सातवां विकेट गिरा।

3:42 PMइस बार कुलदीप को मिली सफलता। कप्तान बेन स्टोक्स को एलबीडब्लू कर आउट कर दिया है।

3:32 PM- रविंद्र जडेजा ने जो रूट को एलबीडब्लू आउट कर पवेलियन भेज दिया है। इंग्लैंड ने 5वां विकेट गंवाया।

2:52 PM– 12 ओवरों के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 29/4, रूट – 5 (11), स्टोक्स – 1 (3)

2:48 PM रविंद्र जडेजा ने जॉनी बेयरस्टो को एलबीडब्लू आउट कर इंग्लैंड को चौथा झटका दे दिया है। जडेजा के लिए यह पारी का दूसरा विकेट है।

2:41 PM नए बल्लेबाज जो रूट मैदान पर आए हैं।

2:37 PM इंग्लैंड को एक और बड़ा झटका। रविंद्र जडेजा ने ओली पोप (3) को रोहित शर्मा के हाथों स्लिप में कैच आउट करा दिया है।

2:13 PM इंग्लैंड का एक और विकेट गिरा। जसप्रीत बुमराह ने जैक क्रॉली को 11 रनों के निजी स्कोर पर एलबीडब्लू कर पवेलियन भेज दिया है।

2:02 PM इंग्लैंड को पहला झटका। घातक बल्लेबाज बेन डकेट 4 रनों के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए हैं।

1:39 PM सिराज ने भी दूसरे छोर से मेडन ओवर फेंका है। 12 गेंदों के बाद शून्य पर ही है इंग्लैंड।

1:34 PM डकेट और जैक क्रॉली ने इंग्लैंड की ओर से खेल की शुरूआत की है। उधर, जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी के लिए आए हैं।

1:22 PM रोहित शर्मा ने ईशारा कर बल्लेबाजों को वापिस बुला लिया है। भारत ने 430/4 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी है। मेजबान टीम के पास 556 रनों की बड़ी लीड मिल गई है।

1:20 PM सरफराज खान ने चार्ज ले लिया है। उन्होंने रेहान अहमद की लगातार तीन गेंदों में 6,4,6 जड़ दिए हैं।

1:13 PM दोहरा शतक पूरा करते हुए अगली गेंदों पर लगातार 2 छक्के जड़ दिए हैं जायसवाल ने। रूट के ओवर की जमकर धुलाई कर रहे हैं।

1:12 PM यशस्वी जायसवाल ने 231 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा कर लिया है।

1:09 PM यशस्वी जायसवाल अब अपने दोहरे शतक से मात्र 1 रन दूर हैं। 199 रन पूरे कर लिए हैं उन्होंने।

1:09 PM सरफराज खान ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। टेस्ट डेब्यू में लगातार दो पारियों में फिफ्टी जड़ने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

1:02 PM एक तरफ जायसवाल 196 के स्कोर के साथ 200 की ओर बढ़ रहे हैं। वहीं, सरफराज भी अपना अर्धशतक पूरा करने वाले हैं।

12:5 PM यशस्वी जायसवाल 190 रनों पर खेल रहे हैं और दोहरे शतक से कुछ ही दूर हैं।

12:37 PM एंडरसन के इस ओवर से पूरे 9 रन दोनों बल्लेबाजों ने बटोर लिए हैं।

12:34 PM एंडरसन के अगले ओवर की शुरूआत सरफराज ने चौके के साथ की है। जमकर बल्लेबाजी कर रहे हैं जायसवाल-सरफराज।

12:25 PM जायसवाल ने एंडरसन के ओवर में लगातार 3 छक्के जड़ दिए हैं।

11:34 AM- 82 ओवरों के बाद भारत का स्कोर- 314/4, यशस्वी जायसवाल – 149 (189), 22 (23)

11:21 AM- जायसवाल और सरफराज ने रूट के ओवर की जमकर पिटाई कर दी है। दोनों बल्लेबाज ने ओर में 1-1 छक्का जड़ दिया। इस ओवर से पूरे 15 रन भारत को मिले।

11:08 AM- 75 ओवरों के बाद भारत का स्कोर- 271/4, जायसवाल 126 (161), सरफराज- 2 (9)

10:58 AM- भारत ने सरफराज खान को बल्लेबाजी के लिए भेजा है।

10:55 AM- भारत को एक और झटका लगा है। कुलदीप यादव स्लिप में कैच दे बैठे हैं। उन्होंने 27 रन बनाए।

10:41 AM- 67 ओवरों के बाद भारत का स्कोर- 249/3, यशस्वी जायसवाल 106 (138), कुलदीप यादव – 27 (75)

10:32 AM- यशस्वी जायसवाल बल्लेबाजी के लिए वापिस आ गए हैं। तीसरे दिन शतक पर खेल रहे जायसवाल रिटायर्ड हर्ट हुए थे।

10:29 AM- भारत को दिन का पहला झटका शुभमन गिल के रूप में लगा है। वह 91 रनों पर नॉन स्ट्राइकर छोर पर खड़े ही रन आउट हो गए हैं। इंग्लैंड के लिए एक तरह से बोनस विकेट।

10:25 AM- शानदार चौका जड़कर गिल ने अपने 90 रन पूरे कर लिए हैं। अब सभी को उनके शतक का बेसब्री से इंतजार है। इसी के साथ गिल-कुलदीप अपने 50 रनों की साझेदारी भी पूरी कर चुके हैं।

9:58 AM- 59 ओवरों की समाप्ति पर भारत का स्कोर- 225/2, शुभमन गिल – 82 (140), कुलदीप – 15 (43)

9:58 AM- शुभमन गिल शानदार बल्लेबाजी दिखाते हुए अपने शतक की ओर बढ़ रहे हैं।

9:43 AM- कुलदीप यादव ने टॉम हार्टले की गेंद पर कमाल का छक्का जड़ दिया है। उनका यह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पहला छक्का है।

9:34 AM- दूसरे छोर से गेंदबाजी करने के लिए जेम्स एंडरसन को लाया गया है। भारत को दिन की शुरूआत में संभलकर खेलने की जरूरत होगी।

9:33 AM- टॉम हार्टली ने दिन का पहला ओवर डाला है, जिससे मात्र 3 रन आए।

9:29 AM- शुभमन गिल और कुलदीप यादव क्रीज पर आ चुके हैं। गिल स्ट्राइक पर होंगे।

9:26 AM- मुकाबला कुछ ही देर में शुरू होने जा रहा है।

Editors pick