Cricket
सूर्यकुमार यादव महज 7 रन बनाकर रच देंगे इतिहास, धोनी को छोड़ देंगे पीछे

सूर्यकुमार यादव महज 7 रन बनाकर रच देंगे इतिहास, धोनी को छोड़ देंगे पीछे

बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में सूर्यकुमार यादव के 7 रन बनाते ही वह महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ देंगे।

IND vs BAN T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम शनिवार को टी20 वर्ल्ड कप में सुपर 8 चरण के अपने दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश से भिड़ेगी। यह मैच एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में एक तरफ टीम इंडिया की नजरें जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश करने पर होंगी, तो सूर्यकुमार यादव के पास इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ने का मौका है।

यह भी पढ़ें: IND vs BAN मैच से पहले पीएम मोदी ने भारतीय टीम को दी शुभकामनाएं

बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में सूर्यकुमार यादव के 7 रन बनाते ही वह महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ देंगे। अगर सूर्या ने इस मुकाबले में 7 रन बना लिए तो वह टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीयों के मामले में धोनी को पीछे छोड़ छठे स्थान पर पहुंच जाएंगे। सूर्युकुमार के नाम अभी तक 262 पारियों में 7426 रन हैं, वहीं धोनी के नाम 342 पारियों में 7432 रन दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें: IND vs BAN मैच से पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा का जोरदार नेट सेशन-WATCH

इस लिस्ट में उनसे ऊपर रोबिन उथप्पा, सुरेश रैना, शिखर धवन, रोहित शर्मा और विराट कोहली हैं। गौरतलब है कि सूर्यकुमार यादव ने अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर 8 मुकबले में भंवर में फंसी भारतीय बल्लेबाजी को हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर बचाया। उन्होंने अर्धशतक जमाया। ऐसी ही उम्मीद टीम इंडिया को बांग्लादेश के खिलाफ सूर्यकुमार यादव से होगी।

Editors pick