Cricket
कैसे शुरू हुई थी मुरली विजय की प्रेम कहानी, दिनेश कार्तिक की पत्नी से की शादी

कैसे शुरू हुई थी मुरली विजय की प्रेम कहानी, दिनेश कार्तिक की पत्नी से की शादी

Murali Vijay Retirement: कैसे शुरू हुई थी मुरली विजय की प्रेम कहानी, दिनेश कार्तिक की पत्नी (Dinesh Karthik Wife) से की शादी
Murali Vijay Retirement: भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेल चुके मुरली विजय ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल (Murali Vijay IPL) से सन्यास ले लिया है। उन्होंने इसकी घोषणा करते हुए सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया। मुरली विजय का नाम आते ही उनकी वाइफ के बारे में भी जरूर जिक्र होता है। दरअसल उन्होंने […]

Murali Vijay Retirement: भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेल चुके मुरली विजय ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल (Murali Vijay IPL) से सन्यास ले लिया है। उन्होंने इसकी घोषणा करते हुए सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया। मुरली विजय का नाम आते ही उनकी वाइफ के बारे में भी जरूर जिक्र होता है। दरअसल उन्होंने अपने साथी क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की पत्नी (Dinesh Karthik Wife) के साथ शादी की थी।

मुरली विजय और उनकी पत्नी निकिता के बीच प्यार हुआ, दोनों ने शादी की लेकिन ये जितना सुनने में आसान लग रहा है उतना था नहीं। दरअसल निकिता पहले से शादी शुदा थी, वो भी मुरली विजय के दोस्त और क्रिकेटर दिनेश कार्तिक के साथ। कार्तिक और निकिता काफी पहले से एक दूसरे को जानते थे, दोनों ने शादी की।

Murali Vijay Wife: मुरली विजय और दिनेश कार्तिक के बीच आई दरार

मुरली विजय और दिनेश कार्तिक डोमेस्टिक क्रिकेट में भी साथ खेलते थे। उसके बाद आईपीएल में भी उन्होंने कई समय तक साथ खेला। साल 2012 में आईपीएल के दौरान मुरली विजय की दोस्ती कार्तिक की पत्नी निकिता के साथ हुई। दोनों के बीच दोस्ती हुई और ये प्यार में बदल गया। दिनेश कार्तिक को जब इसके बारे में पता चला, तो दोस्ती और उनके पारिवारिक जिंदगी में भूचाल आ गया।

दिनेश कार्तिक ने निकिता को तालाक दे दिया। इसके बाद निकिता ने मुरली विजय के साथ शादी कर ली। अब दोनों एक साथ रहते हैं। दिनेश कार्तिक ने भी दूसरी शादी कर अपना घर बसा लिया। कार्तिक ने स्क्वैश प्लेयर दीपिका (Dinesh Karthik Wife) के साथ शादी कर ली थी।

Pakistan Cricket Head Coach: Mickey Arthur होंगे दुनिया के पहले ऑनलाइन कोच! पाकिस्तान टीम को वीडियो कॉल के जरिए देंगे कोचिंग

Murali Vijay Retirement: मुरली विजय अंतर्राष्ट्रीय करियर

मुरली विजय ने 2008 में अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था। 15 सालों के इस करियर में मुरली विजय ने 61 टेस्ट, 17 वनडे और 9 टी20 मुकाबले खेले हैं। इसमें उन्होंने क्रमश 3982, 339 और 169 रन बनाए हैं। तीनों फॉर्मेट में मुरली विजय ने 12 शतक और 16 अर्धशतक जड़े हैं।

Murali Vijay IPL Career: मुरली विजय ने 2009 में अपना पहला आईपीएल मैच खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने हर सीजन खेला है, वह सीएसके महत्वपूर्ण प्लेयर्स में रहे। पिछले 2 सीजन से मुरली विजय आईपीएल में भी नजर नहीं आए। उन्होंने आईपीएल करियर में 106 मैच खेले, जिसमें कुल 2619 रन बनाए। आईपीएल में मुरली ने 2 शतक और 13 अर्धशतक जड़े।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News, Viral Video) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick