Cricket
युवराज सिंह का बड़ा बयान- ‘2007 T20 विश्व कप में धोनी की जगह मैं कप्तान बनाए जाने की उम्मीद कर रहा था’

युवराज सिंह का बड़ा बयान- ‘2007 T20 विश्व कप में धोनी की जगह मैं कप्तान बनाए जाने की उम्मीद कर रहा था’

युवराज सिंह का बड़ा बयान- ‘2007 T20 विश्व कप में धोनी की जगह मैं कप्तान बनाए जाने की उम्मीद कर रहा था’
युवराज सिंह का बड़ा बयान- ‘2007 T20 विश्व कप में धोनी की जगह मैं कप्तान बनाए जाने की उम्मीद कर रहा था’- भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने 2007 टी-20 विश्व कप को लेकर कहा कि भारत 50 ओवर का विश्व कप हार गया था। भारतीय क्रिकेट […]

युवराज सिंह का बड़ा बयान- ‘2007 T20 विश्व कप में धोनी की जगह मैं कप्तान बनाए जाने की उम्मीद कर रहा था’- भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने 2007 टी-20 विश्व कप को लेकर कहा कि भारत 50 ओवर का विश्व कप हार गया था। भारतीय क्रिकेट में काफी उथल-पुथल मचा था। फिर इंग्लैंड का दो महीने का दौरा था। आयरलैंड के साथ भी सीरीज थी और इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के साथ हमें एक महीने के दौरे पर जाना था।

ये भी पढ़ें- Anti Racism Cricket: विंडीज के जैसन होल्डर का कहा, क्रिकेट में नस्लवाद विरोधी आंदोलन को नई दिशा देने की जरूरत

उन्होंने आगे कहा, ”कप्तान किसी को भी बनाया गया हो उसके बाद हमारा काम था कि हम पूरी तरह से अपने कप्तान को सपोर्ट करें और टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करें। ”

इस विश्व कप में युवराज सिंह ने कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़े थे। साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में उन्होंने शानदार अर्धशतक जड़ा था। हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में युवराज का बल्ला नहीं चल पाया था। भारत ने पहला टी-20 विश्व कप महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीता था। साल 2007 के बाद भारत अब तक एक भी विश्व कप नहीं जीत पाया है।

साल 2011 में हुए वन डे विश्व कप में भी युवराज ने शानदार प्रदर्शन किया था। पूरे विश्व कप में उन्होंने अपने बल्ले और गेंद दोनों से टीम को विश्व विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके कुछ ही दिन बाद युवराज को कैंसर ने जकड़ लिया।    वो इस घातक बिमारी से लड़े और उसे हराया। कुछ दिन बाद उन्होंने फिर मैदान पर वापसी की।

 

Editors pick