Cricket
Yuvraj Singh Six Sixes: युवराज सिंह ने खुद बताया था, फ्लिंटॉफ ने क्या कहा जिसके बाद हुआ आग बबूला, जानिए हर एक छक्के की कहानी- Video

Yuvraj Singh Six Sixes: युवराज सिंह ने खुद बताया था, फ्लिंटॉफ ने क्या कहा जिसके बाद हुआ आग बबूला, जानिए हर एक छक्के की कहानी- Video

Yuvraj Singh Six Sixes: युवराज सिंह ने खुद बताया था, फ्लिंटॉफ ने क्या कहा जिसके बाद हुआ आग बबूला, जानिए हर एक छक्के की कहानी- Video
Yuvraj Singh Six Sixes: युवराज सिंह ने खुद बताया था, फ्लिंटॉफ ने क्या कहा जिसके बाद हुआ आग बबूला, जानिए हर एक छक्के की कहानी- भारत के सिक्सर किंग युवराज सिंह ने 19 सितंबर 2007 को स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में 6 छक्के लगाने (Six Sixes in One Over Records) का रिकॉर्ड बनाया था। साउथ […]

Yuvraj Singh Six Sixes: युवराज सिंह ने खुद बताया था, फ्लिंटॉफ ने क्या कहा जिसके बाद हुआ आग बबूला, जानिए हर एक छक्के की कहानी- भारत के सिक्सर किंग युवराज सिंह ने 19 सितंबर 2007 को स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में 6 छक्के लगाने (Six Sixes in One Over Records) का रिकॉर्ड बनाया था। साउथ अफ्रीका के हर्षल गिब्स के बाद युवराज सिंह दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए थे, जिन्होंने एक ओवर की 6 गेंदों पर 6 छक्के (6 Sixes in 6 balls) लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। युवराज सिंह के छक्कों की वीडियो आपने कई देखी होगी, तो मालूम होगा कि स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर से पहले युवराज सिंह का एंड्रू फ्लिंटॉफ के साथ कुछ विवाद हुआ था। क्या आपको पता है कि फ्लिंटॉफ ने युवराज सिंह से क्या कहा था (What did Flintoff say to Yuvraj)। जानिए युवी से फ्लिंटॉफ ने आखिर क्या कहा था, और उस ओवर के हर छक्के के बारे में जो युवी ने उस ओवर में मारे थे।

Yuvraj Singh Six Sixes: युवराज सिंह से फ्लिंटॉफ ने क्या कहा था ?

युवराज सिंह ने एक बार स्पोर्ट्स तक पर बताया था कि आखिर एंड्रू फ्लिंटॉफ (What did Flintoff say to Yuvraj) ने उनसे क्या कहा था। युवी ने कहा था, कि उनके ओवर में मैंने 2 चौके लगाए तो उन्होंने मुझसे कहा बेकार शॉट्स थे। विवाद हुआ तो मैंने भी कुछ कहा, इस पर फ्लिंटॉफ ने कहा- तू बाहर मिल मैं तेरा गला काट दूंगा। इस पर युवी ने जवाब देते हुआ कहा, ये बैट देखा है और बाहर की बात बाद में, तुझे पता है ना कि मैं क्या करूंगा। युवी ने कहा – इसके बाद मैं आग बबूला हो गया था, मुझे ऐसा लग रहा था कि हर गेंद को ग्राउंड के बाहर मारुं।

Yuvraj Singh 6 Sixes in 6 balls – 6 गेंदों की कहानी

पहली गेंद – 111 मीटर के इस छक्के को युवराज सिंह आज भी देखते हैं तो हैरान रह जाते हैं कि, आखिर इतना लंबा छक्का मार कैसे दिया। युवी ने ये बात खुद से स्पोर्ट्स तक पर कही थीv

दूसरा छक्का – बैकवर्ड स्‍क्‍वेयर लेग के ऊपर से युवराज सिंह द्वारा लगाया गया ये छक्का देखकर शायद स्टूरट ब्रॉड भी हैरान रह गए होंगे। फ्लिक करके लगाया गया ये छक्का शानदार था।

तीसरा छक्का – युवी ने इस पर एक्‍स्‍ट्रा कवर के ऊपर से गेंद को दर्शकों के पास भेजा।

चौथा छक्का – युवी ने इसको लेकर कहा था – आज तक मैंने पॉइंट की दिशा में कोई चौका भी नहीं मारा था, और उस गेंद पर पॉइंट में छक्का मार दिया। इसके बाद कप्तान कोलिंगवुड ने ब्रॉड को ऑफ स्टंप के बाहर गेंद करने को बोला।

पांचवा छक्का – कप्तान की सलाह के बाद भी कोई फायदा नहीं हुआ, और बैठकर मिडविकेट की दिशा में लगाया ये छक्का लगाने के बाद युवी ने सोचा था कि अब वह वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकते हैं।

छठा छक्का – युवी जानते थे कि अब गेंदबाज पूरी तरह दबाव में हैं, और वह वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकते हैं। इस गेंद पर मिड ऑन के ऊपर से युवी ने रिकॉर्ड छक्का लगाकर 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए। युवी ने एक ओवर में 6 छक्के लगाने के साथ 12 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

Editors pick