Cricket
Yahoo’s most Searched Person: याहू ने जारी की 2021 में सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले भारतीयों की लिस्ट, लिस्ट में Narendra Modi, Virat Kohli और Aryan Khan का नाम शामिल

Yahoo’s most Searched Person: याहू ने जारी की 2021 में सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले भारतीयों की लिस्ट, लिस्ट में Narendra Modi, Virat Kohli और Aryan Khan का नाम शामिल

Yahoo’s most Searched Person: लिस्ट में Narendra Modi, Virat Kohli और Aryan Khan का नाम शामिल , Yahoo’s 2021 List
Yahoo’s most Searched Person-Yahoo’s 2021 List: याहू ने 2021 में भारत के सबसे ज्यादा सर्च होने वाले लोगों की सूची जारी की है। इस सूची में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पहले स्थान पर है। उनके बाद दूसरे स्थान पर भारत के टेस्ट और वनडे क्रिकेट के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) है। […]

Yahoo’s most Searched Person-Yahoo’s 2021 List: याहू ने 2021 में भारत के सबसे ज्यादा सर्च होने वाले लोगों की सूची जारी की है। इस सूची में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पहले स्थान पर है। उनके बाद दूसरे स्थान पर भारत के टेस्ट और वनडे क्रिकेट के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) है। लिस्ट में करीना कपूर, सिद्धार्थ शुक्ला और आर्यन खान (Aryan Khan) का भी नाम शामिल है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

Yahoo’s 2021 List: कोहली ने 2021 में दो बड़ी घोषणाएं की। कोहली ने पहले तो टी20 की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया उसके बाद से उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की कप्तानी भी छोड़ दी। कोहली (Virat Kohli) अभी भी टेस्ट और वनडे की कप्तानी करेंगे। कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने कई ऊंचाइयों को हासिल किया। कोहली ने 2021 में एक भी शतक नहीं जड़ा। 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी इस सूची में छठे स्थान पर हैं। धोनी आईपीएल में सीएसके के लिए कप्तान के रुप में खेलते हैं।

Yahoo’s most Searched Person-Yahoo’s 2021 List: लिस्ट में इस बार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) का नाम भी शामिल है। आर्यन खान इस साल 2 अक्टूबर को मुंबई में ड्रग्स के साथ शिप पर पार्टी करते पाए गए थे। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आर्यन को 28 अक्टूबर को जमानत मिल गई थी। आर्यन के साथ इस लिस्ट में टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का नाम भी शामिल है। सिद्धार्थ की 2 सितंबर को हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई थी। सिद्धार्थ शुक्ला और कन्नड़ फिल्मों के स्टार पुनीत राजकुमार, भारत के दो यंग सेलिब्रिटी जिनका 2021 में निधन हो गया था। दोनों सितारों के फैंस ने उन्हें ऑनलाइन काफी सर्च किया।

 

Yahoo’s most Searched Person-Yahoo’s 2021 List: लिस्ट में में नीरज चोपड़ा का भी नाम शामिल है। टोक्यो ओलंपिक 2020 में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने वाले चोपड़ा इस सूची में 19वें स्थान पर हैं। ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद चोपड़ा भारत में सबसे ज्यादा चर्चित खेल पर्सनैलिटी बन गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भारत के सबसे अधिक खोजे जाने वाले व्यक्तित्व का खिताब फिर से एक बार प्राप्त किया। मोदी 2017 से लगातार इस लिस्ट में टॉप पर हैं।

खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

Editors pick