Cricket
WTC Final 2023 प्रोमो एड में नजर आए विराट कोहली, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला

WTC Final 2023 प्रोमो एड में नजर आए विराट कोहली, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला

WTC Final 2023 प्रोमो एड में नजर आए विराट कोहली, जून में खेला जाएगा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला
WTC Final 2023 का मुकाबला अगले महीने जून में भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच खेला जाएगा। लेकिन उससे पहले स्टार स्पोर्ट्स ने आगामा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए नया एड प्रोमो शेयर किया है। इस एड में विराट कोहली नजर आ रहे हैं। 55 सेकंड के इस विज्ञापन में, भारत के […]

WTC Final 2023 का मुकाबला अगले महीने जून में भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच खेला जाएगा। लेकिन उससे पहले स्टार स्पोर्ट्स ने आगामा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए नया एड प्रोमो शेयर किया है। इस एड में विराट कोहली नजर आ रहे हैं।

55 सेकंड के इस विज्ञापन में, भारत के पूर्व कप्तान एक प्रैक्टिस सेशन में पसीना बहाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं ये मुकाबला इंग्लैंड के द ओवल में 7-11 जून में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा।

वहीं कोहली के अलावा इस एड में लोगों को रवि शास्त्री की आवाज भी सुनाई देगी। शास्त्री, जिनकी आवाज कई प्रतिष्ठित पलों के पीछे रही है। उनकी आवाज इस एड में भी सुनाई दे रही है। बता दें कि, यह लगातार दूसरी बार है जब भारतीय टीम इस मुकाबले में खेलेगी। हालांकि, पिछले बार 2021 में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 8 विकेट से मुकाबला गंवाना पड़ा था।

WTC Final 2023 प्रोमो एड में नजर आए विराट कोहली, जून में खेला जाएगा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला
WTC Final 2023 प्रोमो एड में नजर आए विराट कोहली, जून में खेला जाएगा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला

उस दौरान भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथ ही थी। लेकिन इस बार टीम की कमान रोहित शर्मा के कंधों पर होगी। अभी तक भारत ने 2010 में एमएस धोनी की कप्तानी में आईसीसी इवेंट ट्रॉफी जीता है। लेकिन उसके 10 साल बाद भारत के हाथ खाली हैं। इसलिए फैंस उम्मीद कर रहे हैं, रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम डब्ल्यूटीसी फाइनल मुकाबला जीतेगी।

23 मई को मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के साथ पूरा कोचिंग स्टाफ लंदन के लिए रवाना होगा
23 मई को मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के साथ पूरा कोचिंग स्टाफ लंदन के लिए रवाना होगा

वहीं पहला बैच 23 मई को लंदन के लिए रवाना होगा। इस बैच में मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के साथ पूरा कोचिंग स्टाफ और कुछ खिलाड़ी भी शामिल होंगे। ये वो खिलाड़ी होंगे जो आईपीएल 2023 प्लेऑफ नहीं खेलेंगे। बाकी खिलाड़ी तब पहुंचेंगे जब उनका आईपीएल प्लेऑफ की रेस और फिर फाइनल की रेस पूरी हो जाएगी।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News, Viral Video) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick