Cricket
WTC FINAL: टिम साउदी ने छक्कों का बनाया ऐसा रिकॉर्ड, आसपास भी नहीं कोहली- डिविलियर्स जैसे दिग्गज

WTC FINAL: टिम साउदी ने छक्कों का बनाया ऐसा रिकॉर्ड, आसपास भी नहीं कोहली- डिविलियर्स जैसे दिग्गज

WTC FINAL: टिम साउदी ने छक्कों का बनाया ऐसा रिकॉर्ड, आसपास भी नहीं कोहली- डिविलियर्स जैसे दिग्गज
WTC FINAL: टिम साउदी ने छक्कों का बनाया ऐसा रिकॉर्ड, आसपास भी नहीं कोहली- डिविलियर्स जैसे दिग्गज- न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के पांचवे दिन भारतीय तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। न्यूजीलैंड के नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहें। शानदार गेंदबाजी के कारण न्यूजीलैंड ज्यादा रनों की बढ़त हासिल नहीं कर पाया। […]

WTC FINAL: टिम साउदी ने छक्कों का बनाया ऐसा रिकॉर्ड, आसपास भी नहीं कोहली- डिविलियर्स जैसे दिग्गज- न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के पांचवे दिन भारतीय तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। न्यूजीलैंड के नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहें। शानदार गेंदबाजी के कारण न्यूजीलैंड ज्यादा रनों की बढ़त हासिल नहीं कर पाया। लेकिन न्यूजीलैंड के टेलेंडर्स ने कप्तान केन विलियमसन के साथ मिलकर रन गति को बढ़ाया। टेलेंडर्स में सबसे अच्छा योगदान टिम साउदी ने दिया। उन्होंने 46 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली। इस दौरान इस स्टार खिलाड़ी ने दो छक्के लगाए। जिससे कीवी टीम को 32 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त लेने में मदद मिली।

ये भी पढ़ें- ICC WTC Final, Day 6 Weather Forecast today: फैंस के लिए खुशखबरी, साउथेम्प्टन में निकली धूप, आज बारिश की संभावना नहीं!

Tim Southee- वे जल्द ही महेंद्र सिंह धोनी को भी पिछे छोड़ सकते हैं। धोनी सबसे अधिक छक्के लगाने की लिस्ट में 78 छक्कों के साथ 14वें नंबर पर हैं। अगर टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी की बात करें तो इसका रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के धुंआधार बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्कुलम के नाम है। उन्होंने 101 मैच में 107 छक्के लगाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट 100 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। रोहित शर्मा के नाम 59 छक्के हैं। वहीं, विराट कोहली के नाम 22 छक्के हैं।

WTC FINAL- बता दें, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पांचवे दिन भारत ने अपनी दूसरी पारी में दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो दिए हैं। भारत को स्कोर 64 रन है। कोहली और पुजारा क्रीज पर हैं। भारत 32 रनों की बढ़त बना चुका है। इससे पहले मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा ने शानदार गेंदबाजी की लेकिन कप्तान केन विलियमसन की धैर्यपूर्ण और टिम साउदी की आक्रामक पारी की मदद से न्यूजीलैंड मंगलवार को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final) में भारत पर पहली पारी में बढ़त बनाने में सफल रहा।

Editors pick