Cricket
WTC Final 2023: ऑस्ट्रलिया के खिलाफ सीरीज ड्रा के बाद भी WTC फाइनल में पहुंच सकता है भारत, समझे पूरा गणित

WTC Final 2023: ऑस्ट्रलिया के खिलाफ सीरीज ड्रा के बाद भी WTC फाइनल में पहुंच सकता है भारत, समझे पूरा गणित

WTC Final 2023: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 (World Test Championship) का चक्र पूरा होने वाला है, जून 2023 में फाइनल (WTC) से पहले केवल तीन और टेस्ट सीरीज़ और आठ मैच खेले जाने हैं। हालांकि अभी फाइनलिस्ट (WTC Finalist Team) टीमों को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। ऑस्ट्रेलिया इस समय 75.56% प्रतिशत अंको के साथ […]

WTC Final 2023: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 (World Test Championship) का चक्र पूरा होने वाला है, जून 2023 में फाइनल (WTC) से पहले केवल तीन और टेस्ट सीरीज़ और आठ मैच खेले जाने हैं। हालांकि अभी फाइनलिस्ट (WTC Finalist Team) टीमों को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। ऑस्ट्रेलिया इस समय 75.56% प्रतिशत अंको के साथ तालिका में शीर्ष पर हैं। भारत 58.93% अंकों के साथ दूसरे, श्रीलंका 53.33% अंकों के साथ तीसरे और दक्षिण अफ्रीका 48.72% अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। क्रिकेट की खबरों के लिए Hindi.InsideSport.In को फॉलो करें।

डब्ल्यूटीसी चक्र में अभी तीन सीरीज बाकी हैं, जिनमें आगामी भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (चार टेस्ट), न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका (दो टेस्ट) और दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज (दो टेस्ट) हैं। आइए जानते हैं कि दो फाइनलिस्ट टीमों में भारतीय टीम के जगह बनाने का कितना मौका है।

 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत अगर 4-0, 3-0 या 3-1 से जीतता है

अगर रोहित शर्मा के नेतृत्त्व में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज 4-0, 3-0 या 3-1 के अंतर से जीत लेती है, तो भारत निश्चित रूप से डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगा, भले ही अन्य दो टेस्ट सीरीज के परिणाम कुछ भी हों।

अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत 0-4 से हारता है

अगर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को 4-0 से हारता है, तो भारत 45.4% अंकों के साथ समाप्त करेगा और इसके साथ ही वह फाइनल की दौड़ से भी बाहर हो जाएगा।

अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत 2-1, 2-0 या 1-0 से जीतता है

अगर रोहित शर्मा एंड कंपनी 2-1 से जीत हासिल करती है, तो टेबल में उनका अंतिम अंक प्रतिशत 58.8% होगा। 2-0 के मामले में, यह 60.65% होगा और 1-0 से जीत उन्हें 56.94% अंक प्रतिशत देगी। ऐसे में साउथ अफ्रीका रेस से बाहर हो जाएगा। लेकिन यहां भारत की संभावना इस बात पर टिकी होंगी कि श्रीलंका न्यूजीलैंड में कैसा प्रदर्शन करता है। अगर श्रीलंकाई टीम न्यूजीलैंड में एक से ज्यादा टेस्ट नहीं जीतता है तो भारत के पास क्वालीफाई करने का मौका है। वहीं अगर श्रीलंका दोनों टेस्ट हार जाता है, तो भारत निश्चित रूप से फाइनल खेलेगा। लेकिन अगर श्रीलंका 2-0 से जीत जाता है तो फाइनल में पहुंच जाएगा।

अगर भारत सीरीज ड्रा या ऑस्ट्रेलिया इसे जीतता है

अगर टीम इंडिया सीरीज 2-2 से ड्रा कराती है तो पॉइंट्स टेबल पर उनका अंक प्रतिशत 56.4% हो जाएगा। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका दौड़ से बाहर हो जाएगा। अगर श्रीलंका सीरीज नहीं जीतता है तो भारत क्वालीफाई कर लेगा। अगर भारत 0-2, 1-2, 1-3 या 0-3 के स्कोर से सीरीज हार जाता है तो भारत दूसरी टीमों पर काफी हद तक निर्भर हो जाएगा। यदि भारत 0-1 से हार जाता है, तो उसका अंतिम अंक प्रतिशत 51.39% होगा और वे श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के परिणामों पर निर्भर होंगे।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick