Cricket
WPL 2023: महिला प्रीमियर लीग की सबसे महंगी ये चार खिलाड़ी, टूर्नामेंट में प्रदर्शन रहा बेहाल- Check Out

WPL 2023: महिला प्रीमियर लीग की सबसे महंगी ये चार खिलाड़ी, टूर्नामेंट में प्रदर्शन रहा बेहाल- Check Out

WPL 2023: महिला प्रीमियर लीग की सबसे महंगी ये चार खिलाड़ी, टूर्नामेंट में प्रदर्शन रहा बेहाल- Check Out
WPL 2023: महिला प्रीमियर लीग 2023 (Womens Premier League 2023) अपने आखिरी चरण में है। इस लीग को उम्मीद से ज्यादा लोगों का प्यार मिला। डब्ल्यूपीएल, महिला क्रिकेट में एक बड़ा कदम है। इस लीग में भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मांधना (Smriti Mandhana) सबसे महंगी खिलाड़ी के तौर पर बिकी। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स […]

WPL 2023: महिला प्रीमियर लीग 2023 (Womens Premier League 2023) अपने आखिरी चरण में है। इस लीग को उम्मीद से ज्यादा लोगों का प्यार मिला। डब्ल्यूपीएल, महिला क्रिकेट में एक बड़ा कदम है। इस लीग में भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मांधना (Smriti Mandhana) सबसे महंगी खिलाड़ी के तौर पर बिकी। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 3.40 करोड़ रुपये में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया। लेकिन वो और उनकी टीम इस लीग में कुछ कमाल नहीं कर पाईं। मंधाना के अलावा तीन और खिलाड़ी हैं जो डब्ल्यूपीएल में सबसे महंगी खिलाड़ी के तौर पर बिकी लेकिन उनका प्रदर्शन लचर रहा।

यह भी पढ़ें: WPL 2023 Final Teams: विमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, एलिमिनेटर में भिड़ेंगी मुंबई और यूपी: Follow Live
WPL 2023 में खराब प्रदर्शन करने वाली महंगी खिलाड़ी

स्मृति मंधाना-  आरसीबी ने स्मृति मंधाना को 3.40 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। साथ ही उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कमान भी सौंपी गई। लेकिन इस सीजन में ना वो और ना ही उनकी टीम कोई कमाल नहीं दिखा पाईं। जहां आरसीबी ने 6 मैच गंवाए जबकि आखिरी के दो मुकाबले उन्होंने जीते हैं। वहीं स्मृति मंधाना ने 8 मैचों में सिर्फ 149 रन बनाए हैं। साथ ही वो एक भी फिफ्टी नहीं बना पाईं।

एशले गार्डनर- वहीं ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर एशले गार्डनर डब्ल्यूपीएल में गुजरात जायंट्स की खिलाड़ी हैं। उन्हें गुजरात ने नीलामी में 3.20 करोड़ में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया। फिलहाल गुजरात की टीम भी इस सीजन में फेल रही। जबकि गार्डनर ने 8 मुकाबलों में 141.66 स्ट्राइक रेट से महज 204 रन बनाए हैं साथ ही 10 विकेट झटके हैं। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक ही लगाए हैं।

नताली साइवर ब्रंट- मुंबई इंडियंस की टीम ने इस सीजन में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वहीं इस टीम में इंग्लिश खिलाड़ी नताली साइवर हैं। जिन्हें मुंबई ने 3.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। वहीं 8 मुकाबलों में नताली ने 138.88 स्ट्राइक रेट से महज 200 रन बनाए जबकि 9 विकेट हासिल किए। जबकि इस दौरान उन्होंने 8 पारियों में सिर्फ 1 अर्धशतक लगाया है।

दीप्ति शर्मा- यूपी वॉरियर्स ने भारतीय स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को 2.6  करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। लेकिन यूपी की उपकप्तान दीप्ति इस सीजन में कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। उन्होंने 8 मुकाबलों में सिर्फ 74 रन बनाए हैं। साथ ही उन्होंने 9 विकेट लिए हैं।

फिलहाल डब्ल्यूपीएल 2023 में मुंबई, दिल्ली और यूपी ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया। जिसमें मेग लैनिंग के नेतृत्व वाली दिल्ली कैपिटल्स एकमात्र टीम है जो +1.856 रन रेट की मदद से सीधे फाइनल में पहुंच गई है। वहीं 24 मार्च को मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। जो भी टीम एलिमिनेटर मैच जीतती है तो वो फाइनल में दिल्ली से भिड़ेगी।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News, Viral Video) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick