Cricket
WPL 2023 MI vs GG Highlights: मुंबई इंडियंस ने गुजरात को 55 रन से दी मात, प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बनी- Check Out

WPL 2023 MI vs GG Highlights: मुंबई इंडियंस ने गुजरात को 55 रन से दी मात, प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बनी- Check Out

WPL 2023 MI vs GG Highlights: मुंबई इंडियंस ने गुजरात को 55 रन से दी मात, प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बनी- Check Out
WPL 2023 MI vs GG Highlights: महिला प्रीमियर लीग के 12वें मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने लगातार पांचवीं जीत अपने नाम दर्ज की है। मंगलवार को खेले गए मुकाबले में मुंबई ने गुजरात जायंट्स को 55 रन से मात दी है। इसके साथ ही हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कप्तानी वाली मुंबई प्लेऑफ […]

WPL 2023 MI vs GG Highlights: महिला प्रीमियर लीग के 12वें मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने लगातार पांचवीं जीत अपने नाम दर्ज की है। मंगलवार को खेले गए मुकाबले में मुंबई ने गुजरात जायंट्स को 55 रन से मात दी है। इसके साथ ही हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कप्तानी वाली मुंबई प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बन गई है। जबकि गुजरात की टीम चौथे स्थान पर है। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में 162 रन बनाए, जिसके जबाव में गुजरात महज 107 रन ही बना पाई। Cricket News के लिए Hindi.insidesport.in के साथ जुड़े रहें।

बता दें कि, लगातार पांच जीत के साथ मुंबई की टीम 10 अंकों के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बन गई है। इसके अलावा मुंबई अब तक इस टूर्नामेंट में 200 से कम का टोटल डिफेंड करने वाली भी पहली टीम बन गई है। इस दौरान मुंबई की तरफ से हरमनप्रीत कौर ने 51 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं गुजरात की तरफ से एलिसा गार्डनर ने 3 विकेट झटके हैं।

MI vs GG Highlights

गुजरात जायंट्स 163 रनों का लक्ष्य हासिल करने में नाकामयाब रहीं। साथ ही 20 ओवर में पूरी टीम महज 107 रन ही बना पाई।

Wicket 2- गुजरात का नौवा विकेट गिरा। वहीं किम गार्थ आठ रन और तनुजा कांवर बिना खाता खोले ही आउट हो गई हैं।

Wicket 2- गुजरात का सातवां विकेट गिरा। दयालन हेमलता महज 6 रन बाकर आउट हो गईं जबकि कप्तान स्नेहा राणा भी 20 रन बनाकर आउट हो गईं।

14वें ओवर में गुजरात का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 75 रन।

गुजरात को जीत के लिए 40 गेंदों में 92 रनों की दरकार।

Wicket 2- हरलीन देओल के बाद एश्ले गार्डनर भी हुईं आउट, स्कोर- 48/5

Wicket 2-गुजरात जायंट्स को छठे ओवर में दो विकेट का झटका लगा है। वहीं ये दोनों ही विकेट हेली मैथ्यूज ने झटके हैं। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर एक मेघना को अमेलिया कर के हाथों कैच कराया। इसके बाद आखिरी गेंद पर एनाबेल सदरलैंड को एल्बीडब्ल्यू आउट किया है। सदरलैंड खाता भी नहीं खोल पाई थी। सात ओवर के बाद गुजरात तीन विकेट के नुकसान पर 37 रन है।

DRS- हरलीन देओल को इसाक ने गेंद डाली जो की पैड पर नहीं लगी लेकिन अंपायर ने हरलीन को आउट दिया। जिसके बाद हरलीन ने डीआरएस का इस्तेमाल किया और थर्ड अंपायर का फैसला Not Out करार दिया।

Wicket- गुजरात जायंट्स को पहला झटका। सोफिया डंकले हुईं आउट।

गुजरात जायंट्स की तरफ से क्रीज पर सबभिनेनी मेघना और सोफिया डंकले की जोड़ी।

गुजरात जायंट्स के सामने 163 रनों का लक्ष्य

MI Score-162/8

मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट के नुकसान पर बनाए 162 रन। वहीं गुजरात के सामने 163 रनों का लक्ष्य

Wicket- मुंबई इंडियंस को एक और झटका। हुमायरा काज़ी लौटी पवेलियन।

8.34 pm IST- मुंबई इंडियंस का स्कोर 100 के पार।

क्रीज पर हरमनप्रीत-केर की जोड़ी, स्कोर- 93/3

Wicket- गुजरात को तीसरी सफलता। यास्तिका भाटिया हुईं आउट।

Wicket- मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका, सिवर-ब्रंट लौटी पवेलियन, स्कोर- 77/2

सिवर-ब्रंट और यास्तिका की जोड़ी क्रीज पर मौजूद, गुजरात को विकेट की तलाश, स्कोर- 75/1

मुंबई इंडियंस का स्कोर 50 के पार। क्रीज पर यास्तिका और सिवेर-ब्रंट।

5ओवर के बाद मुंबई का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 40 रन।

3ओवर के बाद मुंबई का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 20 रन।

यास्तिका- 6*

सिवर-ब्रंट- 14*

Four! नेट साइवर-ब्रंट ने स्नेहा राणा की गेंद को पहुंचा बाउंड्री पार।

हेली के बाद क्रीज पर यास्तिका का साथ देने आई हैं नेट साइवर-ब्रंट।

Wicket- मुंबई इंडियंस को पहला झटका। हेली मैथ्यूज को एशले गार्डनर को किया आउट। स्कोर- 1/1

गुजरात जायंट्स की तरफ से नई गेंद से शुरुआत कर रहीं हैं एशले गार्डनर।

7.29 pm IST- गुजरात टीम फील्डिंग के लिए मैदान पर आई। वहीं मुंबई की तरफ से ओपनिंग करने आई हीली मैथ्यूज और यास्तिका भाटिया की जोड़ी।

Game On!

7.18pm IST- कुछ ही देर में शुरु होगा मुकाबला।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

गुजरात जायंट्स की प्लेइंग इलेवन- सबभिनेनी मेघना, सोफिया डंकले, हरलीन देओल, एशलेग गार्डनर, दयालन हेमलता, एनाबेल सदरलैंड, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), किम गर्थ, तनुजा कंवर, स्नेह राणा (कप्तान), मानसी जोशी।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन- हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), धारा गुर्जर, अमेलिया केर, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, हुमायरा काजी, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक।

हरमनप्रीत कौर- मैंने सोचा था कि मैं टॉस जीतूंगी, लेकिन हम पहले बल्लेबाजी ही करना चाह रहे थे और इसलिए हमें वह मिला जो हम करना चाहते थे। वे अच्छी टीम हैं, हम सिर्फ अपनी ताकत पर टिके रहना चाहते हैं, हम हमेशा सकारात्मक पक्ष में हैं। सिर्फ अपना और टीम के साथियों का समर्थन करना ही हमारी जीत की कुंजी है। हमारी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है।

स्नेहा राणा- हम पहले गेंदबाजी करने जा रहे हैं। थोड़ी नमी है और थोड़ी हवा चल रही है जो हमारे पेसरों की मदद करेगी। साथ ही हमने अपनी टीम में दो बदलाव, लॉरा और जॉर्जिया बाहर हैं, जबकि डंकले और बेल को मौका दिया गया है।

बता दें कि, अभी तक हरमनप्रीत कौर ने एक बार भी टॉस नहीं जीता है।

TOSS- गुजरात जायंट्स की कप्तान स्नेहा राणा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का फैसला।

6.59 pm IST- टॉस के लिए मैदान पर आईं दोनों टीमों की कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्नेहा राणा।

6.58 pm IST- गुजरात जायंट्स मुंबई से अपनी पिछली हार का बदला लेना चाहेगी।

6.55 pm IST- थोड़ी देर में होगा टॉस


6.34pm IST- वहीं गुजरात को महज 1 मैच में जीत हासिल हुई है।

6.32 pm IST- मुंबई इंडियंस की टीम महिला प्रीमियर लीग की सफल टीम है। मुंबई ने हरमनप्रीत की कप्तानी में एक भी मैच नहीं गंवाया है।

शाम 7 बजे होगा टॉस

6.30 pm IST- आज मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच मुकाबला।

मैच से पहले का हाल

प्वाइंट्स टेबल में मुंबई टॉप पर काबिज है तो गुजरात चौथे नंबर पर है। कप्तान हरमनप्रीत कौर 2 मुकाबलों में प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गई हैं। वहीं यास्तिका भाटिया और हेली मैथ्यूज का प्रदर्शन काबिले तारीफ रहा है। इसके साथ गेंदबाजी के मामले में भी मुंबई की टीम शानदार है।

गुजरात की सबसे बड़ी कमजोरी उसके पास अनुभवी कप्तान का ना होना है। बेथ मूनी के चोटिल होने के बाद टूर्नामेंट से बाहर होना और फिर ऑलराउंडर स्नेहा राणा को कप्तानी की कमान सौंपना मजबूरी ही हो सकती है। हालांकि, स्नेहा ने घरेलू मैचों में कप्तानी की है लेकिन अंतर्राष्ट्रीय लेवल पर उन्हें कप्तानी का अनुभव नहीं है। फिलहाल वो अभी तक कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ पाई हैं। वहीं गेंदबाजी में भी वो कमाल नहीं दिखा पाई हैं उन्होंने अभी तक 4 मैचों में महज 2 ही विकेट झटके हैं।

मैच डिटेल्स

मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स
दिनांक और समय: 14 मार्च, शाम 7:30
स्थान: ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई

लाइव स्ट्रीमिंग- जियो सिनेमा

पिच रिपोर्ट

ब्रेबोर्न स्टेडियम की पिच तेज गेंदबाजों को शुरुआती मूवमेंट देती है लेकिन कुल मिलाकर यह बल्लेबाजी के लिए अच्छी विकेट है। पिच ताज़ा होने के साथ, टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों को रन बनाने में मददगार साबित होगी।

संभावित प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस: हेले मैथ्यूज, यशिका भाटिया (WK), अमेलिया केर, हरमनप्रीत कौर (C), नट साइवर, पूजा वस्त्राकर, नीलम बिष्ट, अमनजोत कौर, हमैरा काजी, जिंतिमनी कलिता, इस्सी वोंग / हीथर ग्राहम

गुजरात जायंट्स: सबभिनेनी मेघना, लॉरा वोल्वार्ड्ट, हरलीन देओल, एशलेग गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, सुषमा वर्मा (wk), दयालन हेमलता, स्नेह राणा (c), किम गर्थ, मानसी जोशी, तनुजा कंवर

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News, Viral Video) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें। 

Editors pick