WPL 2023: महिला आईपीएल (Women’s Premier League) का पहला संस्करण 4 मार्च से खेला जाएगा, उससे पहले 13 फरवरी को ऑक्शन (WPL Auction) प्रक्रिया होगी। टूर्नामेंट में खेलने वाली पांच फ्रेंचाइजी में शामिल लखनऊ ने अपनी टीम के नाम (UP Warriorz) का ऐलान किया है।
महिला आईपीएल की लखनऊ फ्रेंचाइजी ने अपने कोचिंग स्टाफ में शामिल सदस्यों के नामों का ऐलान किया। टीम ने अपने हेड कोच के रूप में Jon Lewis को नियुक्त किया है। Jon Lewis इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर हैं और इंग्लैंड महिला टीम के हेड कोच। वह काफी अनुभवी है। उन्होंने अपने मेंटोर के रूप में Lisa Sthalekar को नियुक्त किया है। Sthalekar भारतीय मूल की पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर है। 43 साल की लीज़ा का जन्म महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था।
UP Warriorz Coaching Staff: कोचिंग स्टाफ
- हेड कोच: Jon Lewis
- असिस्टेंट कोच: Anju Jain
- बोलिंग कोच: Ashley Noffke
- मेंटोर: Lisa Sthalekar
लखनऊ महिला आईपीएल टीम
लखनऊ टीम को कापरी ग्लोबल होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड (Capri Global Holdings Pvt Ltd) ने 757 करोड़ रूपये में ख़रीदा है। यह अन्य चार टीमों के मुकाबले सबसे कम राशि में बिकने वाली टीम है।
- Owner: Capri Global Holdings Pvt Ltd
- Team Name: UP Warriorz
- Price: 757 करोड़
WPL Auction 2023: 13 फरवरी को ढाई बजे शुरू होगा ऑक्शन
विमेंस आईपीएल में 22 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसके सभी मैच ब्रबोर्ने स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में होंगे। ऑक्शन 13 फरवरी को जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। ऑक्शन के लिए कुल 409 क्रिकेटर्स की फाइनल लिस्ट जारी कर दी गई है।
WPL Auction 2023: महिला आईपीएल में खेलने वाली पांच टीम
- लखनऊ- UP Warriorz
- अहमदाबाद महिला आईपीएल टीम
- मुंबई महिला आईपीएल टीम
- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला आईपीएल टीम
- दिल्ली महिला आईपीएल टीम
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Women’s Premier League, Cricket News, Sports News, Breaking Sports News, Viral Video) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।